{"_id":"6468664275138bb046072ab6","slug":"cm-yogi-adityanath-met-the-mayor-umesh-gautam-of-bareilly-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सीएम योगी ने मेयर को दीं जीत की शुभकामनाएं, बोले- स्वच्छता और अतिक्रमण के मुद्दों पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सीएम योगी ने मेयर को दीं जीत की शुभकामनाएं, बोले- स्वच्छता और अतिक्रमण के मुद्दों पर दें ध्यान
Sat, 20 May 2023 11:48 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 11:48 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने मेयर से कहा कि जलभराव से निपटने के लिए समय रहते नालों की सफाई कराएं। नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैंड चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
मेयर ने सीएम को भेंट की भगवान शिव की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के नवनिर्वाचित मेयरों से मुलाकात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इनमें बरेली के मेयर उमेश गौतम भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें नगर निगम बरेली में अब तक की सबसे बड़ी जीत की बधाई देते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और सड़कों से अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दों पर काम करने को कहा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए आय बढ़ाने और क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। कुछ नया करने का सुझाव भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है। हमें कूड़ा प्रबंधन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर प्राथमिकता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
सौ फीसदी घरों से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करें। डलावघरों से दिन में दो बार कूड़े का उठान जरूर हो। उन्होंने नगर निगम की टैक्स प्रक्रिया को और सरल बनाने पर जोर दिया ताकि लोग सरलता से टैक्स जमा कर सकें।
विज्ञापन
Trending Videos