फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath focus on development and law and order in Public Meeting

Bareilly: विकास और कानून व्यवस्था पर रहा सीएम योगी का फोकस, दंगों का जिक्र कर पिछली सरकारों पर निशाना

Mon, 08 May 2023 10:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 May 2023 10:13 AM IST
सार

बरेली कॉलेज मैदान में रविवार को योगी आदित्यनाथ अलग अंदाज में दिखे। किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, मगर 2017 से पहले बरेली में होने वाले दंगों का जिक्र जरूर किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath focus on development and law and order in Public Meeting
मंच पर सीएम योगी, मंत्री और प्रभारी मंत्री, मेयर प्रत्याशी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में प्रचार करने बरेली आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 मिनट का भाषण बेहद सधा और संतुलित रहा। भाषण में वह केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते रहे। विकास व कानून व्यवस्था के इर्द-गिर्द ही रहे।

विज्ञापन


बरेली कॉलेज मैदान में रविवार को योगी आदित्यनाथ अलग अंदाज में दिखे। किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, मगर 2017 से पहले बरेली में होने वाले दंगों का जिक्र जरूर किया। बताया कि भाजपा सरकार आने से पहले बरेली में हर छह महीने में दंगे होते थे और यहां कर्फ्यू लगता था। परिवारवादी सरकार का जिक्र करते हुए नाम तो सपा का नहीं लिया, मगर एक नाम और उनके साथ जोड़ते हुए कहा कि इनकी संस्कृति तमंचावादी की भी थी। 

विज्ञापन

पूर्व की सरकारों पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम युवाओं के हाथ में टैबलेट दे रहे हैं और पूर्व की सरकारों में तमंचे दिए जाते थे। तीन बार इस बात का जिक्र किया कि उनकी सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं। इसी बरेली में व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थी, और अब हमारी सरकार उन्हें दस लाख का सुरक्षा बीमा कवर दे रही है। अब कानून का राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन


UP Nikay Chunav: 'नो कर्फ्यू...नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा'; बदायूं में परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी
 

CM Yogi Adityanath focus on development and law and order in Public Meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि डबल इंजन की सरकार में सिर्फ विकास हुआ है। गरीबों तक उनका हक पहुंचा है। पहले शहर में कूड़े के ढेर दिखाई देते थे। अब चमचमाती सड़कें दिखाई देती हैं। यह डबल इंजन की सरकार से ही संभव हुआ है। पूरे भाषण के दौरान किसी भी राजनीतिक दल, किसी भी व्यक्ति का नाम लिए बगैर सिर्फ विकास, कानून व्यवस्था और योजनाओं पर खुद को केंद्रित रखा।

CM Yogi Adityanath focus on development and law and order in Public Meeting
बरेली में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के साथ आए दुर्विजय सिंह शाक्य

ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रविवार को बरेली कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही हेलिकॉप्टर से आए। इससे पहले वह शाहजहांपुर, बदायूं और अलीगढ़ की चुनावी सभा में भी मुख्यमंत्री के साथ रहे। उन्होंने मंचों पर भाषण भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed