फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi Adityanath addressed election rally in Aonla Lok Sabha constituency

'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या...': आंवला में सपा-कांग्रेस पर सीएम योगी ने ली चुटकी, अनोखे अंदाज में कही ये बात

Fri, 03 May 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2024 04:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बरेली के फरीदपुर में आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। फरीदपुर आंवला लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed election rally in Aonla Lok Sabha constituency
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : BJP@YouTube

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फरीदपुर के रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राम मंदिर का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जो कभी नहीं हुआ, वो अब हुआ है। रामलला का भव्य मंदिर बन गया है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग बना पाते क्या? ये लोग बोलते थे कि राम थे ही नहीं। जब राम मंदिर बन गया तो बोलते हैं राम सबके हैं। इन लोगों का दोहरा चरित्र है। चुनाव जब आएगा, तब आपके पास आएंगे। चुनाव के बाद पहचानेंगे भी नहीं नहीं। वह फिल्मी गाना है, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या..., यही बोलेंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग झूठ बहुत बोलते हैं। 

विज्ञापन


सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले दुनिया में सम्मान नहीं था। आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही थीं। बेटी-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। लोग भूख से मरते थे। किसान आत्महत्या करता था। आस्था के साथ खिलवाड़ होता था। कांग्रेस की सरकारें कहती थीं कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। समाजवादी पार्टी के लोग कहते थे जय श्रीराम बोलोगे तो अंदर बंद कर देंगे। 2014 के बाद भारत देखिए। दुनिया में सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हुआ है। अब कहीं पटाखा भी फूटा है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। यह नया भारत है नया भारत छेड़ता नहीं है लेकिन कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी है। 

विज्ञापन

सरकार के कामों को गिनाया 
सीएम योगी ने सरकार के कामों को गिनाया। कहा कि आज एक तरफ सुरक्षा और सम्मान है, दूसरी तरफ विकास और लोक कल्याण है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन मिल रहा है। आयुष्मान भारत के तहत लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह भी व्यवस्था की है कि अगर कोई गरीब बीमार पड़ता है, आयुष्मान का कार्ड नहीं है या नहीं बन पाया है। अगर कोई विधायक, सांसद या भाजपा का कोई पदाधिकारी या पीड़ित भी पत्र भेज देता है तो सीधे लखनऊ से उनके जनधन खाते में पैसा भेजा जाता है। यह आपकी सरकार है। आप इसके मालिक हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तो कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग कैसे थे। रसोई गैस देते नहीं थे। केरोसिन ब्लैक हो जाता था। अगर पर्व और त्योहार के दिन किसी ने अपने घर में रसोई गैस का सिलेंडर रखा है और समाप्त हो गया। वह सिलेंडर लेने गया तो उसे मिलता नहीं था। या तो पुलिस की लाठी बजती थी। अगर घर सुरक्षित आ ही गया और खाली सिलेंडर है तो घर में बेलन की मार अलग से पड़ती थी। यानि ये लोग बाहर भी पिटवाते थे और घर में भी पिटवाते थे। उन्होंने कहा कि आज 10 करोड़ लोगों को निशुल्क रसोई गैस का कनेक्शन मिल गया या नहीं। 

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर निशाना 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मेनिफेस्टो किस प्रकार का बनाया है। कहते हैं कि अगर कांग्रेस की नेतृत्व की सरकार बन गई, जिसको समाजवादी पार्टी का समर्थन हो तो अल्पसंख्यकों को खानपान की पूरी स्वतंत्रता देंगे। योगी ने पूछा कि ऐसा कौन सा खानपान है, जिसे बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है वे पसंद करते हैं। एक ही है गोमाता। कांग्रेस और सपा-बसपा वालों को गोमाता को काटने की छूट देंगे क्या आप? क्या पाप करेंगे आप। उन्होंने कहा कि गोमाता की रक्षा के लिए हम अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन उनका बाल भी बांका नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोकशी करना दूर की बात है कोई उसके बारे में सोचेगा तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार पहले ही खुल जाएंगे।

'कांग्रेस के शहजादे की तारीफ पाकिस्तान का पूर्व मंत्री कर रहा है'
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रहा है। पाकिस्तान में 23 से 24 करोड़ लोग भूख से मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की भट्ठी है, सुलगाई उसने है तो जलेगा भी वही। लेकिन कांग्रेस के लोगों की तारीफ पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे की तारीफ करने के लिए कोई दूसरा नहीं मिला। पाकिस्तान का एक पूर्व मंत्री, जिसने पुलवामा में हमारे जवानों की शहादत पर खुशियां मनाई थीं। वह व्यक्ति आज राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कर रहा है।  

विज्ञापन

लोगों से मतदान की अपील 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के तीसरे चरण में आपको मतदान करना है। हर भारतवासी के लिए लोकतंत्र का पर्व गौरव का क्षण होता है। यह पर्व अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है। अगर सरकार गलत काम करती है, तो उसे सत्ता से हटाने की ताकत जनता के पास है। कोई अच्छा काम करता है तो सत्ता का सिंहासन उसे सौंपने का काम भी जनता करती है। इसलिए इसमें भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आपने सपा, बसपा और कांग्रेस को देखा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को भी आपने देखा है। निर्णय आपको लेना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed