फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM will address 35 thousand farmers of Mandal

मंडल के 35 हजार किसानों को संबोधित करेंगे सीएम

Tue, 15 Dec 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
CM will address 35 thousand farmers of Mandal
सीएम के आने को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम, एसएसपी और मेयर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भोजीपुरा में युद्धस्तर पर किसान सम्मेलन की तैयारी, संगठन के पदाधिकारियों के साथ सांसदों-विधायकों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

बरेली से 20, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर से पांच-पांच हजार किसानों को लाने का लक्ष्य

बरेली। लगातार गरमाते किसान आंदोलन के बीच भाजपा की किसानों में विश्वास स्थापित करने कोशिशों के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को भोजीपुरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में मंडल के चारों जिलों के 35 हजार किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। इसमें बरेली से 20 और पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं समेत बाकी तीनों जिलों से पांच-पांच हजार किसानों को सम्मेलन में लाने का लक्ष्य तय किया गया है।
किसान सम्मेलन भोजीपुरा में सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के सामने स्थित ग्राउंड पर होगा जहां मंगलवार से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के अनुसार सम्मेलन में मंडल के चारों जिलों के 35 हजार से ज्यादा किसानों को लाने का लक्ष्य है। सम्मेलन का संयोजक पीलीभीत के भाजपा नेता सुरेश गंगवार और सह संयोजक हर्षवर्धन आर्य को बनाया गया है। बरेली के अलावा पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के किसानों को लाने की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

तैयारियों का जायजा लेने आज पहुंचेंगे रजनीकांत माहेश्वरी

किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय होते ही सोमवार शाम से ही तैयारियां शुरू हो गईं। भोजीपुरा में सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के सामने ग्राउंड पर किसान सम्मेलन के लिए विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। भाजपा संगठन में नीचे से ऊपर तक सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बरेली पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि माहेश्वरी भोजीपुरा पहुंचकर सम्मेलन के लिए बन रहे पंडाल और मंच का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ सौ बसें और सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली किसानों को लेकर पहुंचेंगी भोजीपुरा 

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के मुताबिक मंडल भर से किसानों को लाने के लिए डेढ़ सौ बसें और सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों का इंतजाम किया गया है। नजदीक के स्थानों से किसानों को ट्रैक्टर ट्रालियों से सम्मेलन स्थल तक लाया जाएगा जबकि दूरदराज के स्थानों और मंडल के बाकी तीनों जिलों से किसानों को बसों में लाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन के लिए फिलहाल 11 बजे का समय तय किया गया है लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी इसका अनुमोदन होना बाकी है। उधर, महानगर इकाई के मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बुधवार दोपहर पार्टी कार्यालय पर महानगर संगठन की बैठक बुलाई गई है।

समझाएंगे सीएम.. किसानों को सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं राष्ट्रविरोधी तत्व

भाजपा सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को संदेश दे सकते हैं कि उनके आंदोलन के जरिये राष्ट्रविरोधी तत्व अपना स्वार्थ साधने की कोशिश कर रहे हैं जो देश की सुरक्षा के लिए आगे चलकर खतरा बन सकता है। कृषि कानूनों पर स्थिति साफ करने के साथ वह किसानों की भलाई के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देना उनके कार्यक्रम के मुख्य बिंदु हो सकते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ने अब तक जितने भी किसान सम्मेलनों को संबोधित किया है, उनमें उनका फोकस इन्हीं बिंदुओं पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed