फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cm kept police on high alert

सीएम का आदेश, जुमे पर प्रदर्शन के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षा में न हो चूक

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
cm kept police on high alert
बरेली। आईएमसी की अगुवाई में 17 जून को इस्लामिया ग्राउंड पर घोषित प्रदर्शन के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सतर्कता में कोई चूक न करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बरेली के अफसरों रूबरू मुख्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

शनिवार शाम हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., आईजी रमित शर्मा, डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौजूद रहे। बता दें कि नूपुर शर्मा के पैगंबर पर टिप्पणी के विरोध में मौलाना तौकीर रजा ने दस जून को इस्लामिया मैदान पर धरना प्रदर्शन का एलान किया गया था। बाद में इसे स्थगित कर दिया गया और प्रदर्शन की तारीख बदलकर 17 जून कर दी गई। मगर कानपुर की घटना से सबक लेते हुए दस जून को पूरे जिले में हाईअलर्ट रहा और एडीजी राजकुमार समेत सभी अफसर दिन भर क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

लिहाजा बरेली में जुमे की शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई लेकिन प्रयागराज, सहारनपुर, हाथरस आदि स्थानों पर बवाल हो गया। ऐसे में 17 जून के प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। इस प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों के बुलाने के एलान को लेकर भी अफसर ज्यादा चिंतित हैं। इसको लेकर सुरक्षा का खाका तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। साथ ही खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान से भी होगी निगरानी
अफसरों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कोई खुराफात न हो इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। ड्रोन से पूरे हालात पर नजर रखी जाएगी। अगर जरूरत होगी तो शासन से दो हेलिकॉप्टर भी मंगा लिए जाएंगे।
श्यामगंज, पुराना शहर सर्वाधिक संवेदनशील
17 जून को होने वाले प्रदर्शन में पूरे जिले से लोग पहुंचेंगे। इसको लेकर पुलिस ने संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। कैंट, बारादरी और इज्जतनगर क्षेत्र से ज्यादा भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, श्यामगंज चौराहा और पुराना शहर को ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कड़ी हुई निगरानी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सोशल मीडिया को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है किसी भी धर्म या मजहब के खिलाफ टिप्पणी न करें। किसी भी मेसेज या वीडियो को उसकी सत्यता परखे बिना आगे फारवर्ड न करें। अगर किसी ने सोशल मीडिया पर खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कई मुद्दों पर बात की गई। शुक्रवार को हुई घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 17 जून को धरना प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इसमें अतिरिक्त फोर्स भी लगाया जाएगा।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed