{"_id":"582f56424f1c1b5636901619","slug":"cm-and-the-governor-s-visit-opd-of-the-crisis-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और राज्यपाल के दौरे से आज ओपीडी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम और राज्यपाल के दौरे से आज ओपीडी पर संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 19 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज राज्यपाल और सीएम बरेली आ रहे हैं, जिसके मद्देनजर बरेली जिला अस्पताल के 12 डॉक्टराें को ड्यूटी में लगा दिया गया है, जिससे आज ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। हालांकि मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सीएमएस ने एक दिन के लिए बदायूं और शाहजहांपुर से डॉक्टरों को बरेली बुलाया है।
जिला अस्पताल में वैसे ही डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में करीब 12 डॉक्टर आज सुबह से लेकर दोनों वीआईपी के जाने तक पूरी तरह व्यस्त रहेंगे। कुछ विशेष एंबुलेंस तो कुछ सेफ हाउस में भी रहेंगे। इस दौरान 5000 मरीजों की ओपीडी संभालने में दिक्कत आ सकती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता का कहना है कि उन्हाेंने इस संबंध में अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुबोध शर्मा को जानकारी दे दी है। उन्हाेंने आसपास के जिलों से डॉक्टराें की व्यवस्था की है।
स्थिति चिंताजनक है
मौजूदा डॉक्टर ड्यूटी रहेगी
3 एनेस्थेटिक 3 एनेस्थेटिक
3 सर्जन 2 सर्जन
3 हड्डी रोग 2 हड्डी रोग
1 फिजीशियन 2 फिजीशियन
1 पैथालॉजिस्ट 2 पैथालॉजिस्ट
इसके अलावा सेफ हाउस और विशेष बस में भी डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
जिला अस्पताल को बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत से सभी विधा के दो-दो डॉक्टर दिए गए हैं। ये सिर्फ आज शनिवार को ओपीडी देखेंगे। मरीजाें को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
- डॉ. सुबोध शर्मा, एडी हेल्थ