{"_id":"5f6e4d178ebc3e9bf304112b","slug":"clouds-will-remain-cloudy-for-a-week-rain-will-occur-if-favorable-atmosphere-is-created-bareilly-news-bly4210974164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर छाए रहेंगे बादल, अनुकूल माहौल बनने पर होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर छाए रहेंगे बादल, अनुकूल माहौल बनने पर होगी बारिश
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवाओं की दिशा में नहीं आ रही स्थिरता
विज्ञापन
बरेली। दो दिन पहले बारिश के बाद से मौसम का मिजाज और बदलने के मौसम विशेषज्ञों के कयासों को फिलहाल हवाओं ने निर्मूल साबित कर दिया है। विशेषज्ञों ने शुक्रवार को बूंदाबांदी और शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। हालांकि अब हफ्ते भर तक बादल छाए रहने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शनिवार को तेज बारिश के आसार थे। हवाओं की दिशा बदलने से पर्वतों पर मंडरा रहे बादल शहर में प्रवेश तो कर रहे हैं मगर उच्च वायुदाब होने से बरस नहीं रहे हैं। उन्होंने अगले हफ्ते भर तक बादलों के छाए रहने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की या मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 74 से 84 प्रतिशत के बीच दर्ज हुआ।