फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds will prevail for four days ... then there is a chance of relief

चार दिन छाए रहेंगे बादल... फिर राहत के आसार

Wed, 26 May 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail for four days ... then there is a chance of relief
demo photo - फोटो : demo photo

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ हावी होने की जताई उम्मीद
विज्ञापन

मंगलवार को सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

बरेली। ताउते चक्रवात के असर से हुई तेज बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली थी मगर अब फिर तेज धूप झुलसाने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने फिर राहत के आसार जताए हैं। जारी बुलेटिन के मुताबिक, हावी हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से अगले चार दिन तक बादल मंडराने और फिर अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की उम्मीद है।

पिछले दिनों ताउते चक्रवात की वजह से पहाड़ों पर मंडरा रहे बादलों का जमावड़ा हुआ। निम्न वायुदाव की वजह से करीब 50 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। तीन दिनों तक जारी रही बारिश के बाद तेज धूप निकली तो हवाओं में घुली नमी कम होती गई और धूप झुलसाने लगी है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम से हवा की दिशा बदलने के साथ पश्चिमी विक्षोभ हावी हो गया है। करीब चार दिन तक उच्च वायुदाब के चलते बारिश नहीं होगी मगर बादल मंडराएंगे। फिर निम्न वायुदाब हावी होने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को तापमान अधिकतम सामान्य से दो डिग्री कम 37.2 डिग्री और न्यूनतम पांच डिग्री गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 54 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed