{"_id":"6b0b42ed90e975d8980f8d1b","slug":"clerk-suspended-in-rs-128-crore-arrears-scam-bareilly-news-c-4-bly1015-1016450-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 1.28 करोड़ के एरियर घोटाले में लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 1.28 करोड़ के एरियर घोटाले में लिपिक निलंबित
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी के 1.28 करोड़ रुपये के एरियर घोटाले में आखिरकार कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। शासन ने आरोपी लिपिक अभिषेक सक्सेना को निलंबित कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव अजय चौहान के मामला संज्ञान में लेने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। लिपिक पर कार्रवाई के बाद अब उन अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनकी निगरानी में संदिग्ध भुगतान किए गए।
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड में महालेखाकार कार्यालय की वैलिडेशन सेल की जांच में इसी साल एरियर के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया था। जांच में 11 मामलों में से 10 भुगतान फर्जी पाए गए थे। इनमें करीब 68.52 लाख और 60.21 लाख रुपये के दो बड़े भुगतान भी शामिल हैं। आरोप है कि यह रकम लिपिक ने चपरासियों, करीबियों और एक कर्मचारी के रिश्तेदार के खातों में भेजी गई थी।
जांच में सामने आया कि रकम खातों में भेजने के कुछ दिन बाद गलती का हवाला देकर वापस तो ले ली गई, लेकिन कई महीनों तक सरकारी खाते में जमा नहीं कराई गई। बाद में जांच शुरू होने और लखनऊ से वित्त नियंत्रक के निर्देश मिलने पर आनन-फानन में पूरी धनराशि सरकारी कोष में जमा कराई गई।
विज्ञापन
इसके बावजूद विभागीय स्तर पर लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई। घोटाले के साथ जांच रिपोर्ट शासन में लंबित रहने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मामला प्रमुख सचिव तक पहुंचने के बाद शासन ने लिपिक के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। ब्यूरो