{"_id":"5a148e534f1c1b0d698bd3f4","slug":"cleanliness-told-the-heroes-find-dry-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई नायकों से कहा, खोजो शुष्क शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई नायकों से कहा, खोजो शुष्क शौचालय
बरेली।
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सैदपुर हाकिंस में शुष्क शौचालय तोड़ने के बाद सफाई नायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने इलाके में नजर रखें। इस तरह की जानकारी मिलती है तो सूचना देकर तुरंत कार्रवाई करें।
नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने पुराने शहर के कई इलाकों में भी टीमाें को नजर रखने को कहा है। इसके अलावा आसपास के लोगाें से भी जानकारी ली जाएगी कि कहीं मैला ढोने का काम तो नहीं हो रहा है। हालांकि, नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में मैला ढोने की घटना से वे खुद चकित हैं, इसलिए सफाई नायकाें को अलर्ट रहने को कहा गया है। अमर उजाला में मैला ढोने संबंधी खबर छपने के बाद सैदपुर हाकिंस में सफाई नायक से जवाब मांगा गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि इस तरह का काम करने वाले और कराने वाले दोषी हैं, इसलिए अलर्ट रहने को कहा गया है। सफाई नायक इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भी देंगे।