{"_id":"441eef99a4d5c611dbd30efcd536bc0b","slug":"cleaning-staff-will-be-recruited-in-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में भर्ती होंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में भर्ती होंगे सफाई कर्मचारी
बरेली
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया मार्च के महीने में शुरू होने के आसार हैं। प्रदेश में इन पदों पर भर्ती के लिए संशोधित खाका तैयार कर लिया है, जिसमें करीब 50 फीसदी पद वाल्मीकि समाज के लिए निर्धारित हो जाएंगे। बाकी के 50 फीसदी पदों के लिए खुली प्रतिस्पर्धा होगी। इस आधार पर शासन में कच्चा खाका तैयार हो गए है। जिस पर अंतिम दौर की वार्ता के बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। उसी के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
पिछले सप्ताह शासन ने आदेश जारी करके भर्ती पर रोक लगा दी थी। क्योंकि प्रदेश स्तर पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध शुरु कर दिया था। जिसके चलते शासन ने संविदा पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया को रोक दिया था। अब नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया के लिए नियमावली तैयार की जा रही है, जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों को 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की जा रही है।
सफाई कर्मियों की भर्ती में 75 फीसदी पद मांगें
बरेली। प्रेमनगर स्थित वाल्मीकि आश्रम में बृहस्पतिवार को हुई वाल्मीकि समाज की महापंचायत में जुटे लोगों ने सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक समानता की मांग पुरजोर ढंग से उठाई। उन्होंने सफाई कर्मियों की भर्ती में सभी वर्गों को भर्ती पर एतराज जताया। मांग की कि भर्ती में कम से कम 75 फीसदी पदों पर वाल्मीकि समाज को अनिवार्य रूप से स्थान दिया जाए अन्यथा सफाई के काम में आने वाले सारे लोगों से पूरी ईमानदारी से काम लिया जाए। महापंचायत वाल्मीकि अंबेडकर संघर्ष समिति के बैनर तले हुई। अध्यक्ष कमल किशोर इंजीनियर ने कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए बहुत सारे लोग अब सफाई कर्मचारी बने हुए हैं लेकिन वह जिम्मेदारी सही से नहीं निभा रहे हैं, ऐसे लोगों को नौकरी का दायित्व निभाने के लिए सरकार को कड़ाई करनी चाहिए। संघर्ष समिति के संयोजक आरके राजन ने कहा कि अगर वाल्मीकि समाज के लोगों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।