फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cleaning is not being done in villages, inspection exposed

Bareilly News: गांवों में नहीं हो रही सफाई, निरीक्षण में खुली पोल

Sat, 31 Aug 2024 07:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Cleaning is not being done in villages, inspection exposed
- सीएमओ ने डीपीआरओ को कॉल कर बताई स्थिति, सुधार के निर्देश
विज्ञापन


बरेली। मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में संबंधित विभाग की अनदेखी भारी पड़ने की आशंका है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने मलेरिया प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। मौके पर सफाई न मिलने पर उन्होंने डीपीआरओ को कॉल कर साफ-सफाई के लिए कहा।
सीएमओ एसीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार और एमओआईसी डॉ. संचित शर्मा के साथ फतेहगंज पश्चिमी के गांव सतुईया पट्टी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने मलेरिया की चपेट में रहीं दो वर्षीय वर्षा और पांच वर्षीय गुंजन का हाल जाना। गांव के निरीक्षण के दौरान जगह-जगह जल जमाव, बजबजाती नालियां और साफ-सफाई का अभाव मिला।
विज्ञापन

एंटी लार्वा स्प्रे, फॉगिंग, साफ-सफाई और जागरूकता अभियान के लिए एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव को निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले में करीब 12 सौ मलेरिया के मरीज हैं। जिनका इलाज, फॉलोअप हो रहा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed