फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clashes with the municipal team that reached to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम से नोकझोंक

Wed, 08 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Clashes with the municipal team that reached to remove encroachment
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
इंदिरा मार्केट, कुतुबखाना, घंटाघर, जिला अस्पताल रोड पर चला अभियान
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम की ओर से मंगलवार को जिला अस्पताल के सामने इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। टीम के मार्केट में पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे दुकानें सजाए बैठे लोग अपना सामान लेकर भागने लगे। कुछ लोग टीम से उलझ गए। उनकी तीखी नोकझोंक हुई।

दोपहर करीब एक बजे अतिक्रमण हटाने के लिए टीम पहुंची थी। टीम को देखते ही रोड पर अतिक्रमण करने वाले सामान उठाकर भागने लगे। ठेले, फड़ वालों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया तो दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के बावजूद अतिक्रमण हटाकर टीम कुतुबखाना और घंटाघर की ओर बढ़ गई। वहां कार्रवाई की सूचना पर ज्यादातर लोगों ने पहले ही सामान समेट लिया। बता दें कि सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत का निस्तारण करने के लिए नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ता ने मंगलवार को कार्रवाई की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed