Bareilly News: प्लॉट पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, घायल युवती पहुंची एसएसपी दफ्तर
अंजली सैनी नाम की युवती घायल अवस्था में एसएसपी दफ्तर पहुंची। दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के किला थाना क्षेत्र के केलाबाग में प्लॉट निर्माण को लेकर कई दिन से विवाद हो रहा है। मंगलवार सुबह फिर दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। अंजली सैनी नाम की युवती घायल अवस्था में एसएसपी दफ्तर पहुंची और दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
अंजली सैनी नाम की युवती घायल अवस्था में एसएसपी दफ्तर पहुंची। दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया कि वह सड़क को कब्जा कर अपने प्लॉट में निर्माण कार्य करा बना रहे हैं। उनके पिता ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने पिता समेत पूरे परिवार को लाठी डंडों से पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आरोप लगाया कि थाना पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है।
इस मामले में किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया की अंजलि के पिता अपने प्लॉट में निर्माण कर चुके हैं। दूसरा पक्ष उन्हीं के भाई का है जो अपने प्लॉट पर मकान बनाना चाहते हैं। बिना किसी स्टे के अंजलि पक्ष निर्माण रुकवाना चाहता है जो गलत है। पहले इस मामले में दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है। अगर यह लोग नहीं सुधरे तो पुलिस दोबारा से कार्रवाई करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.