फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmers worried due to lack of fertilizer in Bareilly

Bareilly News: कृषि मंत्री ने दावा किया था- भरपूर है खाद, यहां तो खाली हैं गोदाम, निराश होकर लौट रहे किसान

Sat, 25 Nov 2023 07:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 25 Nov 2023 07:20 AM IST
सार

रबी गोष्ठी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी भरपूर खाद उपलब्ध होने का दावा किया था। कहा था कि कहीं कतार नहीं लग रही है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को इसकी पड़ताल की तो दावों की कलई खुल गई।

विज्ञापन
Farmers worried due to lack of fertilizer in Bareilly
सहकारी समिति, आंवला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में गेहूं की बोआई के वक्त किसानों को खाद नहीं मिल रही है। समितियों के गोदाम खाली हैं। जहां थोड़ी-बहुत खाद है भी, वहां लंबी कतार लग रही है। घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को निराश लौटना पड़ रहा है। वहीं, अफसर भरपूर खाद उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आईवीआरआई सभागार में आयोजित रबी गोष्ठी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी भरपूर खाद उपलब्ध होने का दावा किया था। कहा था कि कहीं कतार नहीं लग रही है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को इसकी पड़ताल की तो दावों की कलई खुल गई। छह सहकारी समितियों के गोदाम खाली मिले। एक समिति पर खाद थी लेकिन वहां किसानों की लंबी कतार लगी हुई थी। 
विज्ञापन


फरीदपुर की अठायन समिति में 25 दिन से खाद नहीं है। किसान यहां से निराश लौट रहे हैं। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की फतेहगंज पश्चिमी, औंध, अगरास स्थित साधन सहकारी समितियों में 10 दिन से खाद का संकट था। शुक्रवार को खाद आई तो वितरण शुरू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी में निराश होकर लौट रहे किसान 
बहेड़ी की सहकारी समितियों पर चार दिन पहले खाद आई थी जो बंट चुकी है। डीएपी के लिए रोज किसान पहुंच रहे हैं और निराश लौट रहे हैं। समिति के प्रभारी ने बताया कि दो दिन में डीएपी व एनपीके की रैक लगने वाली है। इसके बाद कोई दिक्कत नहीं रहेगी। 

आंवला क्षेत्र में बहुउद्देशीय सहकारी समिति पूर्वी और पश्चिमी में चार दिन से खाद नहीं है। नवाबगंज के किसान समृद्धि केंद्र पर चार नवंबर से डीएपी और एनपीके नहीं हैं। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी हैं पर जागरूकता की कमी की वजह से किसान उसे नहीं ले रहे हैं।

400 पैकेट के लिए उमड़ पड़ी भीड़ 
साधन सहकारी समिति रिठौरा मोहनपुर में 400 पैकेट खाद पहुंची। पहले से इंतजार कर रहे किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी तो कर्मचारी ने कतार लगवाई। इफको के केंद्र पर खाद नहीं थी। वहां से किसान लौटते रहे। फतेहगंज पूर्वी की किसी समिति में खाद नहीं है। बिलपुर समिति के सचिव ज्ञानेश पाल सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह रैक लगी थी। तब खाद मिली थी। अब अगले सप्ताह खाद मिलेगी।

शेखापुर के किसान लालाराम ने बताया कि एक महीने से खाद का संकट झेल रहे हैं पर अफसर दावा करते हुए थक नहीं रहे। किसान इंतजार कर रहे हैं। राम शर्मा ने कहा कि खाद न मिलने से गेहूं की बोआई में देरी हो रही है। समिति जाने पर बताया जाता है कि खाद आएगी तो मिलेगी। 

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। यदि किसी समिति में खाद नहीं है तो जानकारी कर वहां भिजवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed