फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CJP Supporter Students slapped by Satyam Pandit Akhilesh Yadav targets BJP

UP News: जंतर मंतर पर बरेली के छात्रों से मारपीट, पीड़ित ने बताया पूरा घटनाक्रम, सरकार से कार्रवाई की मांग

Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार सवार युवक दो छात्रों को थप्पड़ मारते दिख रहा है। दोनों छात्र बरेली के रहने वाले हैं। वह दोनों दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल होने गए थे। 

विज्ञापन
CJP Supporter Students slapped by Satyam Pandit Akhilesh Yadav targets BJP
पीड़ित छात्र ने बताया पूरा घटनाक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर मंतर पर जा रहे बरेली के दो छात्रों से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार सवार एक युवक ने इन छात्रों को रोका और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को एक्स पर साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पीड़ित छात्र ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब बरेली के फरीदपुर निवासी आयुष और उनके दोस्त राहुल जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। वे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन का समर्थन करने गए थे। सीजेपी का यह आंदोलन शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हो गया था। इसके बाद दोनों छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। पीड़ित छात्र आयुष ने पूरा घटनाक्रम बताया। 
विज्ञापन


आयुष ने बताया पूरा घटनाक्रम 
आयुष के मुताबिक वह 23 जुलाई को दिल्ली गए थे। वहां रात में गुरुद्वारा में रुके थे। 25 जुलाई को सुबह-सुबह जंतर-मंतर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें कार सवार युवकों ने रोक लिया। कार में छह युवक थे। सत्यम पंडित नाम के युवक ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। आयुष ने बताया कि वहां पुलिस मौजूद थी। पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ थी। इसलिए उन्होंने मदद नहीं मांगी। आयुष ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने छात्रों को धमकी दी 
वायरल वीडियो में आरोपी युवक छात्रों को धमकाते हुए दिख रहा है। वह कहता है, 'छात्र हो तो यहां क्या कर रहे हो, ये देश विरोधी नारे लगाने वाले लोग हैं, खबरदार जो दोबारा यहां दिखाई दिए।' इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो साझा कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

गाजियाबाद का रहने वाला है आरोपी 
बताया जा रहा है कि छात्रों को पीटने वाले आरोपी का नाम सत्यम पंडित है। वह गाजियाबाद का रहने वाला है। वह खुद को हिंदू वीर सेना का अध्यक्ष बताता है। सत्यम पंडित पहले भी अपने भड़काऊ बयानों और हरकतों के कारण सुर्खियों में रहा है। 

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना 
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने घटना का वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी अपने शीर्ष नेतृत्व के दिये गये आश्वासन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। अब क्या ये भी डबल इंजन की टकराहट के कारण हो रहा है। तुरंत गिरफ़्तारी हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed