{"_id":"5e26116e8ebc3e4add5fe04d","slug":"civic-amenities-ssp-bareilly-news-bly392786621","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर से पूछा, सुभाषनगर जाने से क्यों घबराती है राजस्व टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर से पूछा, सुभाषनगर जाने से क्यों घबराती है राजस्व टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने सीलिंग मामले में इंस्पेक्टर को तलब कर जानी हकीकत
बरेली। एसडीएम सदर की शिकायत के बाद एसएसपी ने सोमवार को सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी को तलब कर लिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर से घटनाक्रम पूछा तो वह सफाई देकर बचते नजर आए।
नेकपुर में सीलिंग की जमीन पर कब्जे को लेकर एसडीएम सदर के निर्देश पर सुभाषनगर थाने में दो मामले दर्ज कराए गए हैं। एसडीएम के मुताबिक इंस्पेक्टर सुभाषनगर ने थाने गई राजस्व टीम से अभद्रता की थी। इस पर इलाहाबाद से लौटे एसएसपी शैलेश पांडेय ने सोमवार को इंस्पेक्टर सुभाषनगर हरिश्चंद्र जोशी को तलब कर लिया। उनसे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली गई। इंस्पेक्टर ने सफाई दी कि ऐसी कोई टीम उनके यहां नहीं आई और न ही उन्होंने किसी से अभद्रता की है। इसकी जांच करा ली जाए, उनका दोष मिले तो कार्रवाई कर दें। इस पर एसएसपी ने कहा कि वह खुद जानकारी जुटा लेंगे। साथ ही इंस्पेक्टर से यह भी पूछा कि राजस्व टीम उनके थाने और क्षेत्र में जाने से क्यों घबराती है। पहले भी ऐसी बातें उनकी जानकारी में आई हैं। इस पर इंस्पेक्टर झेंप गए और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।