फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,political

बिजली विभाग में दिखा ऊर्जा मंत्री की सख्ती का असर, चीफ इंजीनियर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अफसर कसे

Sun, 22 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,political
बरेली। ऊर्जा मंत्री की सख्ती का बिजली विभाग में असर दिखने लगा है। चीफ इंजीनियर ने बरेली के सभी अफसरों की संयुक्त कार्यशाला में साफ कहा कि उपभोक्ता और विभाग हित पहले होना चाहिए। बार-बार फाल्ट और शट डाउन बर्दाश्त नहीं होंगे। कामकाज में सुधार नहीं लाने वाले अफसर और अधीनस्थ को दंडित करने की चेतावनी दी। कहा, काम में टालमटोल, नए कनेक्शन देने में मनमानी और बिल सुधार संबंधी शिकायतें मिलने पर जिम्मेदार नपेंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से शाम तक चीफ इंजीनियर तारिक मतीन ने विभागीय सभागार में अधीक्षण और अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई के साथ बैठक की। इसमें बिंदुवार प्रशिक्षण देते हुए ऊर्जामंत्री के निर्देश और उनकी मंशा से अवगत कराया। चीफ बोले, हर दस मिनट में शट डाउन, फाल्ट नहीं होना चाहिए। उपकेंद्रों पर लॉगबुक अपडेट रहे। आचरण, व्यवहार और सही भाव से कार्य किया जाए। कहा, समाज सेवा और नौकरी बिजली विभाग में ही संभव है, इसलिए लोगों को दौड़ाया नहीं जाए। उपभोक्ता सेवा सही तो हमारा विभाग भी सही है। निर्देश दिए कि अधीक्षण अभियंता ग्रुप में सभी एसडीओ और जेई एक घंटे से अधिक वाले फाल्ट और कटौती की जानकारी जरूर दें। राजस्व वसूली, बिल सुधार और नए कनेक्शन प्राथमिकता से किए जाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed