फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,Nagar Nigam,bareilly

मेयर के आदेश पर गई थी धार्मिक स्थल का चबूतरा तोड़ने टीम

Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,Nagar Nigam,bareilly
बरेली। सीबीगंज के मथुरापुर खड़ौआ चौराहा स्थित धार्मिक स्थल का चबूतरा तोड़ने के लिए बुधवार को नगर निगम की टीम मेयर के आदेश पर जेसीबी लेकर पहुंची थी। हालांकि जब लोगों ने लामबंद होकर कार्रवाई के विरोध में हंगामा किया तो पुलिस ने कार्रवाई रुकवा दी थी। इस मामले में सीबीगंज के दो पार्षदों का कहना है कि मेयर ने उनसे कहा था कि चबूतरा अवैध है। इसकी शिकायत आई है। कार्रवाई होनी है। जब कार्रवाई हो तो शांत रहना।
विज्ञापन

सीबीगंज के मथुरापुर खड़ौआ चौराहे पर स्थित धार्मिक स्थल के चबूतरे को ध्वस्त करने का मेयर उमेश गौतम ने नगर निगम की टीम को आदेश दिया था। हालांकि नगर निगम अधिकारियों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। नगर निगम की टीम जब चबूतरा तोड़ने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई रुकवा दी थी। स्थानीय लोगों का आरोप था कि एक प्रतिष्ठान स्वामी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से चबूतरे को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। यह चबूतरा दो वार्डों की सीमा पर है। दोनों पार्षदाें का कहना है कि पिछले दिनों मेयर ने उन्हें बुलाकर कहा था कि चबूतरे पर कार्रवाई होनी है। जब कार्रवाई हो तो शांत रहना।
विज्ञापन

पार्षदों की बात
मैंने मेयर से कहा था- धार्मिक स्थल का है चबूतरा : धर्मवीर
वार्ड 27-मथुरापुर के पार्षद धर्मवीर साहू का कहना है कि उन्हें पिछले दिनों मेयर ने नगर निगम दफ्तर में बुलाया था। तब उन्होंने मेयर से कहा था कि चबूतरा धार्मिक स्थल का है। उसे एक प्रतिष्ठान मालिक के इशारे पर तोड़ा जा रहा है। वह जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है। इस पर मेयर ने कहा कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। लेखपाल को भेजकर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। नगर निगम की जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा। पार्षद ने बताया कि उनके सामने ही मेयर ने इंस्पेक्टर सीबीगंज ओपी गौतम को फोन करके कार्रवाई के दौरान फोर्स मुहैया कराने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की जमीन पर धार्मिक स्थल का नहीं, प्रतिष्ठान मालिक का है कब्जा : सुखदीश
वार्ड 37-नदोसी के पार्षद सुखदीश कश्यप का कहना है कि उन्होंने कश्यप जयंती के कार्यक्रम के लिए मेयर उमेश गौतम को कॉल की तो मेयर ने उन्हें नगर निगम दफ्तर आने को कहा। वह नगर निगम दफ्तर पहुंचे तो मेयर ने कहा कि उनके यहां किस तरह का कब्जा है। उसकी शिकायत आई है। उसे तोड़ा जाना है। इस पर उन्होंने मेयर से कहा कि वह धार्मिक स्थल है। एक प्रतिष्ठान मालिक उसकी जगह पर कब्जा करना चाहता है। नगर निगम की जमीन पर प्रतिष्ठान मालिक ने ही कब्जा किया है, उसे हटाया जाना चाहिए। इस पर मेयर ने कहा कि अभी शांत रहो। वहां जो भी अवैध कब्जे हैं, सभी को पैमाइश कराके हटवाया जाएगा।

मेरे पास इस मामले में लिखित शिकायत आई थी। कहा गया था कि नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से रातोंरात अवैध चबूतरा बना दिया गया है। इस मामले में एक महिला ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। वहां सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसे देखते हुए मैंने अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed