फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities, lal fatak overbridge

रेल बोर्ड ने 10 अप्रैल को दिया है सात घंटे का ब्लॉक

Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities, lal fatak overbridge
बरेली। लाल फाटक क्रॉसिंग से गुजरने वाली मेन लाइन पर भी अंडरपास के के लिए सेगमेंट बॉक्स लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेल बोर्ड ने इस बीच 10 अप्रैल को सेगमेंट बॉक्स लगाने के लिए सात घंटे ब्लॉक मंजूर कर चुका है।
विज्ञापन

लाल फाटक ओवरब्रिज के निर्माण के साथ बुधवार को चंदौसी रेल मार्ग पर अंडरपास बनाने के लिए ट्रैक हटाकर सेगमेंट बॉक्स लगाए गए थे। अब मेन लाइन पर अंडरपास बनना है जिसके लिए बरेली-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ब्लॉक दिया गया है। इसी बीच रेल लाइन के नीचे सेगमेंट बॉक्स रखे जाने हैं। बृहस्पतिवार को इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल क्रेनों के जरिए सेगमेंटस बॉक्स को सेट करनेे का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर 20 अप्रैल से रखे जा सकते हैं गर्डर भी
ओवरब्रिज पर गर्डर लांच करने की भी तैयारियां चल रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से सड़क मार्ग पर 20 अप्रैल तक का ब्लॉक दिया गया है। गर्डर लांच करने के लिए इसके बाद भी सड़क पर ब्लॉक बढ़ाने की उम्मीद है। ब्लॉक लेकर गर्डर रखने की योजना बनाई जा रही है। उम्मीद है कि इस बीच चंदौसी मार्ग पर गर्डर लांच कर दिए जाएंगे। कर्मचारियों ने गर्डर को असेंबल करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed