फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,kusht

कुष्ठ आश्रम प्रकरण- पीछे हटे शिकायतकर्ता तो पॉल साहब को क्लीन चिट

Fri, 19 Jul 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,kusht
बरेली। कुष्ठ आश्रम प्रकरण में प्रशासन ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को क्लीन चिट दे दी है। एडीएम सिटी ने जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम की टीम ने जिस जगह को कब्जा मुक्त किया है, वह ट्रंचिंग ग्राउंड के तौर पर निगम के अभिलेखों में दर्ज है। इस पर कब्जा हटाने के लिए बोर्ड प्रस्ताव की जरूरत नहीं है। इस मामले की शिकायत करने वाले पार्षदों ने भी ऐसा कोई साक्ष्य नहीं दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जा ले लिया था। गुस्साए कुष्ठ रोगियों ने नगर निगम में हंगामा किया था। सुनील खत्री समेत आसपास के कुछ व्यापारी भी उनके समर्थन में थे। पुलिस की मौजूदगी में निगम द्वारा लगाए गए सीमेंट के पिलर भी कुष्ठ रोगियों ने उखाड़ दिए थे। इस मामले में मेयर उमेश गौतम और कुछ पार्षदों ने राज्यपाल को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी निगम बोर्ड की मंजूरी के बिना कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसके पीछे स्मार्ट सिटी के सीईओ सैमुअल पॉल एन. की मंशा बेशकीमती जमीन को खुर्द-बुर्द करने की है। यह मामला राज्यपाल तक पहुंचने के बाद अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को मामले की जांच रिपोर्ट भेजने के आदेश छह जून को दिए थे।
विज्ञापन

एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने इस मामले में शिकायतकर्ता वार्ड-74 घेरशेख मिट्ठूू के पार्षद सलीम पटवारी और वार्ड-16 संजय नगर के अवनेश कुमार को नोटिस भेजकर बयान देने को कहा था, लेकिन ये पार्षद आए ही नहीं। उधर, नगर आयुक्त ने पक्ष दिया है कि यह अतिक्रमण का मामला था। इसमें बोर्ड के प्रस्ताव की कोई जरूरत नहीं। एडीएम सिटी ने इस मामले की जांच में यह जिक्र किया है कि ग्राम उदयपुर खास के खसरा नंबर 281 और 282 ट्रंचिंग ग्राउंड में दर्ज है। इस पर नगर निगम का स्वामित्व है। इस पर न तो कोई पक्का निर्माण है और न ही खेती की जा रही है, जबकि खसरा नंबर-283-284 कुष्ठ आश्रम की जमीन है। एडीएम सिटी ने नगर आयुक्त को क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार सिंह को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कुष्ठ आश्रम मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इसमें पार्षदों को नोटिस दिया गया था, लेकिन उनके उपस्थित न होने पर मौजूद तथ्यों के आधार पर ही रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें नगर निगम के नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की पुष्टि हुई है।’
-महेंद्र कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed