फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

काम अधूरा छोड़ने वाले 12 ठेकेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 10 Jun 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। नगर निगम काम अधूरा छोड़ने वाले 12 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इन ठेकेदारों की शिकायतें मेयर डॉ. उमेश गौतम के पास पहुंची थीं। उन्होंने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद को चिट्ठी लिखी है। यह भी कहा है कि इनके निर्माण कार्यों की भी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से जनवरी माह में 50 से अधिक ठेकेदारों को सड़क से लेकर नाला-नाली निर्माण के टेंडर दिए गए थे। अनुबंध के बाद कुछ ठेकेदारों ने काम शुरू कर दिया था तो कई गायब हो गए। उन्होंने अनुबंध तक नहीं किया। इन ठेकेदारों को एक से दो साल तक के लिए प्रतिबंधित करने की कार्रवाई होगी। निर्माण अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी होंगे। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उन्हें कालीसूची में डाला जा सकता है। मेयर डॉ. उमेश गौतम का कहना है कि नगर निगम की छवि खराब कर रहे ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed