{"_id":"627666ffd6067a1d840fde6a","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly483976531","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी दफ्तर पहुंचीं बुजुर्ग महिला, बोलीं- जान से मारना चाहते हैं बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी दफ्तर पहुंचीं बुजुर्ग महिला, बोलीं- जान से मारना चाहते हैं बेटे
विज्ञापन
पीड़ित सुगरावी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपया, यह कहावत शहर में ऊपरपारा निवासी 67 वर्षीय महिला सुगरावी के जीवन पर सटीक बैठती है। उनके दो बेटे हैं। एक दिल्ली तो एक बदायूं में रहता है। उन्होंने यही सोचकर बेटों को पाल पोसकर बड़ा किया था कि आगे चलकर बेटे उनकी सेवा करेंगे लेकिन बुढ़ापे में आकर उल्टा हो गया। उनकी सेवा करना तो दूर बेटे उनकी जान लेने पर तुले हैं। एक बार पैर तोड़ चुके हैं और खाने में जहर डाल चुका है।
शनिवार को ऊपरपारा निवासी सुगरावी पत्नी जाहिद एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तहरीर देकर बताया कि उनकी उम्र 67 साल हो चुकी है। वह इधर-उधर भीख मांगकर अपना पेट पाल रहीं हैं। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहता है, जबकि छोटा बेटा यहीं रहता है। आरोप लगाया कि बड़ा बेटा कुछ खाने पीने को नहीं भेजता तो छोटा बेटा शराब पीकर मारपीट करता है। वह जो भीख मांगकर लाती हैं। छोटा बेटा रुपये छीन लेता है और उसकी शराब पी जाता है। इससे उसे भूखों मरने की नौबत आ गई है।
उनका कहना है कि वह कई बार छोटे बेटे की पुलिस से शिकायत कर चुकी हैं लेकिन पुलिस है कि उसे पकड़कर छोड़ देती है। जब पुलिस से छूटकर आता है तो और ज्यादा मारपीट करता है। उसका बेटा एक बार उसका पैर तोड़ चुका है। एक बार उसने उन्हें खाने में जहरीला पदार्थ देकर मारने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि उन्हें समय पर पता चल गया। इससे उन्होंने खाना नहीं खाया। अब उन्होंने अपने बेटे को जेल भेजने की मांग की है।