फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

दुधवा जाने वाली रोड से छिनेगा सबसे ठंडी सड़क का रुतबा

Sun, 23 Aug 2020 09:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दुधवा की राह के हमसफर ये दरख्त... अब न दे सकेंगे ठंडी छांव, एसएच-12 के चौड़ीकरण के कारण काटा जाएगा इन्ह - फोटो : LAKHIMPUR
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। कभी सबसे ठंडी रोड का रुतबा रखने वाली लखीमपुर-भीरा होकर दुधवा से नेपाल तक जाने वाली रोड से अब ये तमगा छिन रहा है। हाईवे चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों किनारे लगे हजारों पेड़ों पर सरकारी आरा चल रहा है।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे-12 का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लखीमपुर से भीरा-पलिया होकर जाने वाली यह रोड अंतरराष्ट्रीय मायने रखती है। प्रदेश की राजधानी से सीधे पड़ोसी मुल्क नेपाल जाना हो या फिर प्रदेश के इकलौते नेशनल पार्क, बाघ संरक्षण केंद्र तक पहुंचना हो आपके इस्तकबाल के लिए सड़क के किनारे दोनों तरफ हजारों की तादाद में पेड़ खड़े थे। मई-जून की गर्मी हो या फिर कोई भी मौसम अगर आप इस रोड से निकल रहे हैं, तो हरे पेड़ों के झुरमुट और उनकी ठंडी छांव आपके सफर को काफी हसीन बनाती थी। गांव से पहले झुके पेड़ों को युवा अपने गांव का गेट-वे ऑफ अवर विलेज कहते थे। दुधवा जाने वाले पर्यटकों को लखीमपुर से आगे बढ़ते ही तराई की आबोहवा रास आने लगती थी। पर्यटक जगह-जगह रुक कर इन पेड़ों की हरियाली देखते रहते थे। लेकिन अब 10 मीटर की सड़क चौड़ी होकर 16 मीटर होगी। आवागमन आसान होगा, तरक्की भी आएगी, लेकिन अगले सीजन दुधवा जाने वाले पर्यटक और रोज सफर करने वाले राहगीरों को खीरी की सबसे ठंडी सड़क नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed