{"_id":"5f0d9c288ebc3e63d61eb37e","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly4126508152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुखड़ी गांव में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुखड़ी गांव में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुखड़ी में सोमवार रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि युवक लाइन ठीक करने गया था। उसी समय अचानक सप्लाई आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
ग्राम खुखड़ी निवासी अरुण मौर्य (24) पुत्र नन्हेलाल की सोमवार रात करंट लगने से जान चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक देर रात लाइन ठीक कर रहा था। उस वक्त सप्लाई नहीं थी लेकिन जैसे ही युवक पोल पर चढ़ा कि अचानक सप्लाई शुरू हो गई। इससे युवक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने मंगलवार सुबह उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने इस समय संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है। हादसे के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।