फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिकेंगे जरी उत्पाद

Tue, 28 Jan 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
प्रोड्सर कंपनी बनाकर ओडीओपी को ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध कराने की योजना
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की बनेगी कंपनी, केंद्र सरकार से आर्थिक मदद
बरेली। पिछले दिनों एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की रैंकिंग में फेल होने के बाद अब अफसरों ने योजना के बाबत कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को विकास भवन में अफसरों ने जरी के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की मीटिंग बुलाई। इसमें निदेशक हस्तशिल्प ने प्रोड्सर कंपनी बनाकर उत्पादन को ऑनलाइन बाजार में उपलब्ध कराने की योजना की जानकारी दी।

निदेशक हस्तशिल्प और सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के जरी जरदोजी के कारीगरों की एक प्रोड्यूसर कंपनी बनाई जाएगी, जिससे कि छोटे कारीगरों को उनके माल का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। कंपनी की स्थापना के लिए एक लाख की अंशपूंजी समूह लगाएगा और पांच लाख भारत सरकार देगी। इसमें चार लाख रुपये बैंक के जीएम डीआईसी की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। कुल दस लाख की धनराशि कंपनी में निवेश होगी। कंपनी बनने से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। बिक्री की पूरी धनराशि समूह को मिलेगी। इसके अलावा सीधे ग्राहक तक माल पहुंचाने के लिए कंपनी को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी सेलर के रूप में रजिस्टर कराया जाएगा। ताकि समूह ऑनलाइन भी अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर बेच सकें। स्थापना के बाद कंपनी के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान मौजूद एनआईएफटी के फैशन डिजाइनरों ने डिजाइनिंग संबंधी जानकारी दी। साथ ही सीए ने बैलेंस शीट के द्वारा कंपनी को होने वाले लाभ और हानि के विषय में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed