फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कान्हा गोशाला : करोड़ों की रकम दबाए बैठे सभी नौ निकायों के ईओ

Sun, 01 Dec 2019 04:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। बेसहारा गोवंशीय पशुओं को सीएम योगी सहारा देते चाहते हैं। इसके लिए शासन की ओर से सभी नौ स्थानीय निकायों को बजट भी आवंटित किया गया था. लेकिन ईओ यह रकम दबाकर बैठ गए। कुछ जगहों पर भूमि के चयन में गड़बड़ी पहले सामने आ चुकी है तो कई जगहों पर काम शुरू कराने के लिए टेंडर तक नहीं कराए गए हैं। इस लापरवाही पर एडीएम प्रशासन ने सभी ईओ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सभी निकायों में 3500 वर्गमीटर भूमि पर 500 गोवंशीय पशुओं के लिए कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जाना है। प्रत्येक निकाय को 1.65 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से पहले ही जारी हो चुकी है। स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने टेंडर कराने के बजाय करोड़ों की रकम ही दबाकर कर बैठ गए हैं। एडीएम प्रशासन वीके सिंह को ये पता चला है कि गोशाला का निर्माण ही नहीं कराया गया है। इसके बाद एडीएम ने नगर पालिका बहेड़ी व आंवला और नगर पंचायत धौराटांडा, शाही, ठिरिया निजावत खां, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और शीशगढ़ के अधिशासी अधिकारियों से तीन बिंदुओं स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर सभी ईओ से मांगा गया जवाब
गोशाला के लिए चिह्नित भूमि की खतौनी, गाटा संख्या और क्षेत्रफल के साथ भूमि के प्रकार का विवरण।
ई-टेंडर की विज्ञप्ति कब जारी की गई और टेंडर किस तारीख में खोले गए।
कान्हा गोशाला बनाने के लिए कब आदेश जारी किए गए और अब तक कितना काम हुआ, इसका पूरा विवरण।
‘गोशाला के निर्माण को लेकर ईओ की लापरवाही सामने आई है। कुछ जगह जमीनों के चयन में गड़बड़ी तो हुई है तो अन्य जगहों पर बजट स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण के लिए टेंडर तक नहीं कराए गए हैं। इसके लिए ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।’ - वीके सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed