फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अफसरों-कर्मियों से नहीं वसूले 60 लाख, अफसर दबाए रहे फाइल

Sun, 17 Nov 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। संशोधित वेतन और एसीपी की विशेष जांच में सरकारी कर्मचारियों से 60 लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूली जानी है लेकिन अफसरों ने कार्रवाई के बजाय इस प्रकरण को ही दबाए रखा। इस मामले में शासन ने डीएम से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

शासन ने विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण और एसीपी व्यवस्था के अंतर्गत किए गए वेतन निर्धारण की जांच कराई थी। इस विशेष जांच की रिपोर्ट अक्तूबर, 2012 में भेजी गई थी। जिला प्रशासन को 183 मामलों में अनुपालन आख्या मंडलीय अपर आयुक्त (वित्त) को भेजनी थी, जो अब तक जारी नहीं हुई है, जबकि इन सभी मामलों में 60.65 लाख रुपये की वसूली विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से सात साल बाद भी नहीं की जा सकी है। हाल में इस मामले में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त (लेखा) राजस्व परिषद सुरेंद्र कुमार राय ने कुछ दिन पहले डीएम को नोटिस देते हुए इस पर नाराजगी जाहिर की। कहा, इस प्रकरण से ऐसा जाहिर है कि कर्मचारियों और अधिकारियों से वसूली में जानबूझकर कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। सुरेंद्र राय ने डीएम को सभी संबंधित प्रकरणों की वसूली कराते हुए साक्ष्य सहित अनुपालन आख्या अपर आयुक्त वित्त को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed