{"_id":"5dcdaed28ebc3e54e3791344","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3840493140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर और रेत डालकर भर दिए गड्ढे, अब सांस लेना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर और रेत डालकर भर दिए गड्ढे, अब सांस लेना हुआ दूभर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांकरटोला चौकी के आसपास रहने वालों ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के सामने सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे की पोल खोल दी। लोगों ने बताया कि सड़क के गड्ढे पत्थर और रेत डालकर पाट दिए गए हैं। यहां से उड़ने वाली धूल-मिट्टी से उन लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है।
नगर निगम पहुंचे क्षेत्रवासियों ने बताया कि कांकरटोला चौकी के पास सड़क लगभग खत्म हो चुकी है। पिछले दिनों ताजिया के जुलूस निकलने का समय आया तो निगम अफसरों ने गड्ढा मुक्ति के नाम पर वहां पत्थर और रेत डलवा दी। इससे सड़क न सिर्फ ऊबड़-खाबड़ हो गई है, बल्कि दिन भर वाहनों के नीचे आने वाले पत्थर उछलकर उन लोगों को जख्मी कर रहे हैं। दिन भर उड़ती धूल से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। नगर आयुक्त ने उनकी समस्या सुनकर निरीक्षण का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में नासिर शाह, मनोज, सगीर खां, आरिफ आदि मौजूद रहे।
जर्जर सड़क से उछला पत्थर कंपनी मैनेजर का सिर फूटा
श्यामगंज पुल के नीचे बृहस्पतिवार शाम हुई घटना
बरेली। श्यामगंज पुल के नीचे क्षतिग्रस्त सड़क आसपास काम करने वालों के लिए मुसीबत बनने लगी है। बृहस्पतिवार शाम वाहन के पहिये के नीचे आकर एक पत्थर उछलकर आसाम टी कंपनी के मैनेजर राजकुमार अग्रवाल के सिर में जा लगा। इससे उनका सिर फूट गया और खून बह निकला। अन्य कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल ले जाकर पट्टी कराई। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग ने बताया कि सड़क की खराब हालत को लेकर वे लोग कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। उधड़ी पड़ी सड़क के पत्थर उछलने से आए दिन शोरूमों के शीशे टूट रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं।