फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

भरतौल ने ट्रांसपोर्टनगर याद दिलाया तो सिस्टम हरकत में आया

Thu, 07 Nov 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। ट्रांसपोर्टनगर न बसने की वजह से सेटेलाइट और श्यामगंज इलाके के साथ शहर के तमाम हिस्सों में ट्रक खड़े किए जा रहे हैं जिसकी वजह से आए दिन हादसे भी होते हैं। विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने प्रशासन से इस समस्या को दूर करने के लिए ट्रांसपोर्टनगर बसाने का अनुरोध किया है। इसके बाद एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने एसपी यातायात को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर न बस पाने से शहर में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। विधायक ने अफसरों का ध्यान आकर्षित किया है कि ट्रांसपोर्टनगर से श्यामगंज के बीच सबसे ज्यादा स्थिति खराब रहती है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़े रहने से एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। ट्रकों की लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहती है। ट्रांसपोर्टनगर न बनने से यह दिक्कत बनी हुई है। एडीएम सिटी ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed