फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

बरेली-सीतापुर फोरलेन- जनवरी नहीं अब नवंबर में ही शुरू होगा काम

Thu, 07 Nov 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बरेली-सीतापुर के बीच फोरलेन का अधूरे प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। डीएम ने भी इस हाईवे को काफी खतरनाक मानते हुए एनएचएआई अफसरों से बात करने को कहा है ताकि जनवरी के बजाय नवंबर में ही इस हाईवे को दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया जा सके। इसके लिए छह अरब का टेंडर पहले ही पास हो चुका है।
विज्ञापन

बरेली से सीतापुर के बीच करीब 157 किलोमीटर लंबा यह हाईवे करीब चार साल से अधूरा पड़ा है। पहली बार इस प्रोजेक्ट का ठेका लेने वाली इरा इन्फ्रा स्ट्रक्चर नाम की कंपनी पिछले साल काम छोड़कर जा चुकी है। एनएचएआई को इस अधूरे प्रोजेक्ट का दोबारा कांट्रेक्ट देने में करीब सवा साल का वक्त लग गया। एनएचएआई ने पिछले महीने ही करीब छह अरब का ठेका एक कंपनी को दे दिया है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी को हॉटमिक्स प्लांट लगाने सहित दूसरी तैयारियों को पूरा करने में कम से कम डेढ़ से दो महीने का वक्त तो लग ही जाएगा। ऐसे में जनवरी तक काम शुरू होने की उम्मीद है। इस मामले में डीएम नितीश कुमार ने इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराने की बात कही है। उनका कहना है कि हाईवे का काम जल्द पूरा होना जरूरी है। हाईवे खतरनाक हो चला है। डीएम की तरफ से यह कोशिश की जा रही है कि इस हाईवे का काम नवंबर से ही शुरू हो जाए। गौरतलब है कि टूटते-दरकते हाईवे पर आए दिन हादसों में मौतें हो रही हैं। फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी सहित कई जगहों पर फ्लाईओवर और बाईपास भी खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

‘यह हाईवे काफी खराब स्थिति में है। इसका काम जल्द शुरू कराया जाना जरूरी है। इस काम को इसी महीने शुरू कराने की कोशिश कर रहा हूं।’
- नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed