{"_id":"5dc327d58ebc3e5b314cdfcf","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly383016298","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरसावरकर नगर में आधी रात को फिर फटी सीएनजी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरसावरकर नगर में आधी रात को फिर फटी सीएनजी लाइन
विज्ञापन
बरेली। बिजली अफसरों की चेतावनी के बावजूद विभागीय स्टाफ ने मंगलवार आधी रात में फिर से लाइन शिफ्ंिटग का कार्य शुरू कर दिया। हड़बड़ी में शुरू हुए काम से सीएनजी लाइन दोबारा फट गई। सीयूजीएल कंपनी ने सुबह तक मरम्मत कराई और बुधवार दोपहर में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कंपनी इससे हुई क्षतिपूर्ति के लिए एस्टीमेट बिजली विभाग को सौंपेगा।
मंगलवार दोपहर सौफुटा मार्ग स्थित वीरसावरकर नगर में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की शिफ्ंिटग जेई द्वारा कराई जा रही थी। स्टाफ की लापरवाही से खंभा खड़ा करते समय सीएनजी लाइन फट गई, इससे धमाके के साथ गैस लीक होेने लगी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते ही सीएनजी टीम पहुंची और लाइन मरम्मत कर गैस सप्लाई शुरू करा दी। सीएनजी अधिकारियों ने हिदायत भी दी कि अब बिना उनकी अनुमति के काम न कराया जाए, लेकिन स्टाफ ने मंगलवार रात 12 बजे फिर हाइड्रोलिक मशीन से खंभे लगाने शुरू कर दिए। स्टाफ ने इस बार भी सीएनजी लाइन के ऊपर ही खंभा लगा दिया। इससे लाइन फट गई। फिर धमाके के साथ गैस लीक होने लगी। स्थानीय लोगों ने रात में सीएनजी कंट्रोल रूम को जानकारी दी। टीम ने बुधवार सुबह तक लाइन दुरुस्त कर दी। इस मनमानी के विरोध में प्रभावित लोगों ने बुधवार दोपहर एसई शहर एनके मिश्रा से मुलाकात कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बार सीएनजी लाइन फटने से धमाके हुए और गैस लीक हो गई। मिश्रा ने निर्देश दिए कि बिना सहमति के काम नहीं होगा।
लाइन शिफ्टिंग कार्य डिपॉजिट स्कीम के तहत कराया जा रहा है। स्टाफ की लापरवाही से सीएनजी लाइन फट गई, इससे लोगों को असुविधा हुई। - विकास सिंघल, एक्सईएन
बिजली जेई और स्टाफ की मनमानी से दो बार लाइन फटी। बड़ा हादसा होने से बच गया। इससे उपभोक्ता प्रभावित हुए और आर्थिक क्षति हुई है। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। - अभिषेक पांडे, प्रबंधक, सीयूजीएल