{"_id":"5dc1d2128ebc3e5b5668473d","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly382916477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का खंभा लगाने से सीएनजी लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का खंभा लगाने से सीएनजी लाइन फटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वीरसारवर नगर में बिजली विभाग की लापरवाही से सीएनजी लाइन फट गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। बिना अनुमति हो रही लाइन शिफ्ंिटग के कार्य से बड़ा हादसा होने से बच गया।
बिजली विभाग वीरसावरकर नगर में हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग कर रहा है। लापरवाही से लगाए जा रहे खंभे से सीएनजी लाइन फट गई। लाइन फटते ही धमाका हुआ और गैस लीक होने लगी, इससे अफरातफरी मच गई। मंगलवार दोपहर बिजली जेई जीराम ने एक हाईटेंशन टेंशन शिफ्ट कराने के लिए प्राइवेट लेबर लगाई थी। बताया जाता है कि बिना अनुमति एक बिल्डर से मिलकर यह काम कराया जा रहा है। चिह्नित आठ पोल शिफ्ट होने हैं।
बताते हैं कि जहां पोल लगाया जा रहा था वहां पर सीएनजी लाइन के अलावा बिजली की लाइन भी पड़ी हुई है। इसके बाकायदा संकेतक भी लगे हैं, लेकिन जेई ने इसे अनदेखा कर दिया। प्राइवेट लेबर ने भी जेई से मिले निर्देशानुसार खंभा खड़ा करने के लिए गड्डा खोदा तो जोरदार धमाका हो गया। इससे लेबर और लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सीएनजी कार्यालय फोन कर सूचित किया। वहां से तुरंत स्टाफ मौके पर पहुंचा और गैस लीकेज बंद कर दी। कंपनी ने देर शाम तक लाइन मरम्मत करा दी। बिजली जेई की इस लापरवाही से तमाम लोगों की गैस सप्लाई बाधित रही। सीजीयूएल कंपनी ने इस मामले में थाना में तहरीर दी है।