फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

तहसीलदार से बोले जल निगम के जेई.. आपका नौकर नहीं मैं

Sun, 03 Nov 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। नवाबगंज तहसील में लगा सबमर्सिबल खराब होने से फरियादों की पेयजल की किल्लत होने लगी। इस पर तहसीलदार प्रदीप रमन ने जल निगम के जेई (विद्युत यांत्रिक) को फोन किया तो जवाब मिला- मैं आपका नौकर नहीं हूं। तहसीलदार ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। पत्र की कॉपी डीएम को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार नवाबगंज प्रदीप रमन ने अपने पत्र में कहा है कि 24 अक्तूबर को तहसील परिसर में लगा सबमर्सिबल खराब हो गया, इसे जल निगम अफसर सही कराने ले गए। मगर इसके वापस न आने से तहसील परिसर में पेयजल की किल्लत हो गई है। फरियादियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यह सबमर्सिबल 18 जून को भी खराब हुआ था। इस पर उन्होंने 17 अक्तूबर को जल निगम के अधिकारियों को फोन किया तो जल्दी सही कराने का आश्वासन दिया गया, मगर यह एक नवंबर तक ठीक नहीं हुआ। इसके चलते ही एक नवंबर को उन्होंने जेई को फोन किया तो उन्होंने जवाब दिया- मैं आपका नौकर नहीं हूं। तहसीलदार ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सबमर्सिबल सही कराने और जेई के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। उन्होंने पत्र की कॉपी डीएम, सीडीओ और एडीएम प्रशासन को भी भेजी है।
विज्ञापन


तहसीलदार से मैंने नौकर होने संबंधी कोई बात नहीं कही है। सबमर्सिबल की मोटर खराब हो गई है, उसका ठीक होना मुश्किल है, इसलिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। - योगेश कुमार, जेई, जल निगम (विद्युत यांत्रिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबमर्सिबल सही कराने के लिए पत्र लिखा था और फोन किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर शुक्रवार को जब मैंने जेई को फोन किया तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया। - प्रदीप रमन, तहसीलदार, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed