फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस- तनाव और अवसाद में महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा टूट रहे

Thu, 10 Oct 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। तनाव और अवसाद में महिलाओं की तुलना में पुरुष जल्दा टूट रहे हैं। वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर डब्ल्यूएचओ की ओर से भारत को लेकर जारी आंकड़ों के अनुसार प्रति लाख 14.5 महिलाएं मौत को लगे लगा रहीं तो पुरुषों की संख्या 18.5 है। भारत में प्रति लाख आत्महत्या का आंकड़ा 16.3 है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंह के अनुसार डब्ल्यूएचओ के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आत्महत्या का अनुपात कम 2020 तक दस फीसदी तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में प्रति लाख आत्महत्या करने वालों की संख्या 10.5 है जिसमें पुरुष 13.5 और महिलाओं की संख्या 7.7 है।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह साइकाइट्रिक सोशल वर्कर ने बताया जगतपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया जिसमें 25 लोग आए। इसमें 5 लोग मानसिक रोग से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के बीच ऐसे रोग होने की संभावना ज्यादा है। इसलिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में कम हुए आत्महत्या के मामले
बरेली में पिछले साल के मुकाबले आत्महत्या के मामले कम हुए। पिछले साल 153 मामले जिले अस्पताल पहुंचे थे। इस बार महज 151 मामले पहुंचे। डॉ. आशीष का कहना है कि बरेली में संख्या जरूर कम हुई लेकिन आंकड़े चिंताजनक हैं। आत्महत्या के मामले जागरूक करके ही कम किए जा सकते हैं।


आत्महत्या से रोकने के लिए किया जाएगा जागरूक
बरेली। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। इस बार आत्महत्या को रोकना थीम रखी गई है। इस मौके पर जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। ।7 से 13 अक्तूबर तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। मढ़ीनाथ स्लम, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, खलील हायर सेकेंडरी स्कूल आदि स्थानों पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगेगा। आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए नोडल अधिकारी कार्यशाला कर विद्यार्थियों को लाइफ रिस्क ट्रेनिंग में प्रशिक्षित करेंगे। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed