{"_id":"5d9cecf88ebc3e93a230d5df","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3793672169","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में चौपुला रोड बंद कर काम, पब्लिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में चौपुला रोड बंद कर काम, पब्लिक परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला चौराहे से पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाने वाले रोड पर ओवरब्रिज के निर्माण का काम सहूलियत के साथ करने के लिए पुलिस ने सोमवार को चौपुला के पास एसपी ट्रैफिक दफ्तर साइड का सर्विस रोड बंद करा दिया था। मंगलवार को निर्माण कार्य कराने के लिए दूसरी साइड का रोड बंद करा दिया गया। इस वजह से दूसरे दिन भी लोग इधर से आवागमन के दौरान दिक्कत झेलते रहे।
चौपुला चौराहे पर सेतु निगम के निर्माण कार्य की वजह से पुलिस लाइन वाला रास्ता लगातार बाधित चल रहा है। हालांकि पहले पूरा रोड बंद करके काम करने का निर्णय लिया गया था मगर इससे ट्रैफिक में काफी दिक्कत पैदा हो जाने की आशंका देखते हुए अब बीच के हिस्से में ही काम हो रहा है। हालांकि अब तक दोनों साइड के सर्विस रोड खुले हुए थे। सोमवार को एसपी ट्रैफिक दफ्तर की साइड रोड बंद करके काम किया गया तो मंगलवार को मिशन कंपाउंड साइड की रोड बंद करके काम कराया गया। यहां दिन भर जेसीबी और दूसरी मशीनें खड़ी रहीं, इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। लोगों ने दूसरी साइड से ही आवागमन किया। जाम न लग पाए, इसके लिए यहां ट्रैफिक सिपाहियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी।