फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

वसीम बरेलवी ने विधायक निधि खपाने से किया इनकार, वापस होंगे 16.50 लाख

Wed, 02 Oct 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। मशहूर शायर और सपा से एमएलसी डॉ. वसीम बरेलवी की ओर से दिए गए विधायक निधि के 16.50 लाख रुपये अस्पताल प्रशासन को वापस करने होंगे। डीआरडीए के स्तर से शेष निधि वापस करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वसीम बरेलवी ने करीब चार साल पहले जिला अस्पताल को आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण खरीदने के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये दिए थे। चार साल के बाद भी जिला अस्पताल प्रशासन सिर्फ 8.50 लाख रुपये ही खर्च कर सका। शेष निधि केे अन्य कामों में खर्च करने की अनुमति मांगी गई, लेकिन वसीम बरेलवी ने विधायक निधि के बेतुके इस्तेमाल से साफ इनकार कर दिया। अब जल्द यह धनराशि वापस की जाएगी।
विज्ञापन

बदायूं जिला अस्पताल में वेंटिलेटर समेत कई अन्य सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को यहां से रेफर कर दिया जाता है। कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। करीब चार साल पहले डॉ. वसीम बरेलवी ने जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद के लिए बदायूं जिला अस्पताल को 25 लाख रुपये दिए थे, लेकिन सरकारी मशीनरी की लापरवाही के चलते गरीबों के इलाज के लिए जीवन रक्षक उपकरण नहीं खरीदे जा सके। नाराज वसीम बरेलवी ने विधायक निधि खर्च न किए जाने का मामला विधान परिषद में उठाया तो शासन स्तर से हिसाब मांगा गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन से लेकर डीआरडीए और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर निधि खर्च करने की योजना तैयार की जाने लगी। स्थानीय अधिकारियों ने जीवन रक्षक उपकरण की खरीद को मिली निधि को दूसरे कामों पर खर्च करने लिए डॉ. वसीम से अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। निधि वापस होती देख अब अस्पताल प्रशासन ने इसमें से 8.50 लाख रुपये खर्च कर दिए। इस रकम से अस्पताल में 300 एमए की एक्स-रे मशीन और हृदय रोगियों की जांच में काम आने वाली टीएमटी मशीन लगाई गई है। टीएमटी तो हाल ही में लगी है। मशीनों की स्थापना का काम लगभग पूरा हो गया है। अस्पताल प्रशासन इनका उद्घाटन वसीम बरेलवी से कराने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज वसीम बोले- यह किसी अपराध से कम नहीं
गरीबों को बेहतर इलाज के लिए विधायक निधि से दिए 25 लाख खर्च न हो पाने को लेकर डॉ. वसीम बरेलवी काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि इलाज के अभाव में गरीबों की जान जा रही है। निधि से जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद न करना किसी अपराध से कम नहीं है। निधि खर्च करने के लिए उन्हें भी उसी सिस्टम का हिस्सा बनाने की कोशिश की गई। जिन कार्यों पर निधि खर्च करने के लिए उन्होंने कहा था उनके अलावा दूसरे कामों पर खर्च की अनुमति मांगी जा रही थी। इससे उन्होंने इनकार कर दिया। 25-25 लाख रुपये बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर को भी दिए थे। यहां ये निधि खर्च कर ली गई। बदायूं में लापरवाही हुई है। इसके लिए अधिकारियों को जवाब देना होगा।

विधायक निधि की शेष धनराशि वापस करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ड्राफ्ट भेज दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने कुछ दूसरे कार्यों पर निधि खर्च करने की अनुमति मांगी थी। एमएलसी ने इसकी अनुमति नहीं दी। 25 लाख में करीब 8.50 लाख खर्च हो चुके हैं।

- अनिल कुमार, पीडी-डीआरडीए

विधायक निधि से जिला अस्पताल में 300 एमए एक्स-रे मशीन के साथ हृदय रोगियों की जांच के लिए एमटी मशीन लगाई गई है। इस पर 8.50 लाख खर्च हुए हैं। कुछ अन्य कार्यों पर खर्च की अनुमति नहीं मिल सकी। निधि मेरे कार्यकाल से पहले मिली थी। हम कोशिश कर रहे हैं कि एक्स-रे और टीएमटी मशीन का लोकार्पण डॉ. वसीम बरेलवी के हाथों से हो।
- डॉ. बीबी पुष्कर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed