फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

पुलों और ट्यूबवेल से जुड़े मामलों की हर हफ्ते होगी समन्वय बैठक

Sat, 28 Sep 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। सेतु निगम के अटके प्रोजेक्ट और सरकारी ट्यूबवेल के खराब होने का मामला गुरुवार को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने उठा था। प्रभारी मंत्री इस बात से नाराज हुए थे कि विभागों के बीच समन्वय न होने से कई महत्वपूर्ण प्रोेजेक्ट या तो फंस गए हैं या फिर वह काफी धीमी गति से चल रहे हैं। प्रशासन ने तय किया है कि हफ्ते में दो दिन अलग-अलग विभागों की बैठक कराकर ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में पावर कारपोरेशन और नलकूप विभागों के अधिकारियों की शिकायत विधायकों ने की थी। विधायकों ने कहा था कि बिजली कनेक्शन न होने से कई जगह ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं तो कहीं ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। प्रभारी मंत्री ने दोनों ही विभागों के बीच समन्वय न होने पर नाराजगी जताई थी। इसी तरह सेतु निगम और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के बीच भी समन्वय न होने से सेटेलाइट और नकटिया पर बिजली लाइन शिफ्ट न हो पाने की दिक्कत सामने आई थी। यहां भी संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी उजागर हुई। प्रभारी मंत्री के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने यह तय किया है कि सेतु निगम व नलकूप व उससे जुड़े विभागों की बैठक हर हफ्ते बुधवार और गुरुवार को तय की गई है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार का कहना है कि पहले बैठकों को नियमित किया जाएगा ताकि समन्वय की कमी से कोई प्रोजेक्ट अटकने न पाएं।
विज्ञापन


मनेरगा के कामों की भी टीमें बनाकर होगी जांच
मनरेगा में खेतों के समतलीकरण के नाम पर गोलमाल होने का मामला भी प्रभारी मंत्री के सामने उजागर हुआ था। इसमें डीसी मनरेगा गंगाराम के खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। डीएम ने सीडीओ से टास्क टीमें बनाकर ब्लॉकवार जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए डीसी मनरेगा से यह रिकार्ड भी मांगा गया है कि किन खेतों के समतलीकरण में कितना काम हुआ है और इस पर कितनी बजट खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed