फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

मोबाइल लैब जांच में पिस्ता में कलर, दूध भी अशुद्ध मिला

Sun, 22 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने बरेली जिले में तीन दिन के लिए मोबाइल लैब उपलब्ध कराई है। पहले दिन नवाबगंज और रिठौरा में लोगों ने खाद्य पदार्थ चेक कराए। लैब में बर्फी का एक नमूना पहुंचा, जांच करने पर पता चला कि उस पर लगे पिस्ता में कलर मिला हुआ है।
विज्ञापन

पहले दिन एफएसडीए मोबाइल लैब से 20 लोग दूध और खाद्य पदार्थ आदि चेक कराने पहुंचे। दो नमूना दूध में अशुद्धता पाई गई। बर्फी पर लगे पिस्ता में हरा अखाद्य रंग पाया गया। इस मौके पर खाद्य अधिकारियाें ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे खाद्य पदार्थ प्रयोग करने में सतर्कता बरतें। जिला अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह से दस बजे फतेहगंज पश्चिमी और दो बजे दोपहर बहेड़ी में मोबाइल लैब पहुंचेगी। कोई भी व्यक्ति खाद्य पदार्थ का नमूना निशुल्क चेक करा सकते हैं। उन्होंने कारोबारियों से भी कहा कि वे भी अपने उत्पाद लैब से गुणवत्ता परख करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल लैब से चेक किए नमूने कोई गड़बड़ी पाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed