{"_id":"5d7bff1f8ebc3e93d1008bcd","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly376058092","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना शहर में पांच घंटे ब्लैक आउट, बिजली अफसर बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना शहर में पांच घंटे ब्लैक आउट, बिजली अफसर बेखबर
विज्ञापन
बरेली। फाल्ट और अनापशनाप कटौती का सिलसिला अभी थम नहीं रहा। शुक्रवार शाम जगतपुर उपकेंद्र सप्लाई लाइन पर केबल बाक्स खराब होने से पांच घंटे तक पुराना शहर में ब्लैक आउट रहा। संबंधित स्टाफ ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अफसरों तक को नहीं दी। बिजली गुल होने से उमस और गर्मी से बेहाल लोग परेशान रहे और पेयजल सप्लाई भी ठप हो गई।
शहर में कुछ उपकेंद्रों पर स्टाफ के खराब रवैये के चलते सप्लाई व्यवस्था धड़ाम हो गई है। करीब एक माह से शुरू हुआ खराब सप्लाई का यह सिलसिला अब भी जारी है।
विभागीय नियमों के अनुसार दो घंटे फाल्ट की जानकारी संबंधित क्षेत्र में प्रमुख लोगों की दी जानी चाहिए और चार घंटे तक चलने वाले फाल्ट होने पर वैकल्पिक सप्लाई देनी होगी, लेकिन इसका पालन जिले में नहीं हो रहा है। यही वजह है कि जगतपुर, इज्जतनगर, किला, कोहाड़ापीर आदि उपकेंद्रों से हर दिन घंटों सप्लाई गुल रहती है। चीफ इंजीनियर तारिक मतीन और एसई शहर एनके मिश्रा की नाराजगी के बाद शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे गुल हुई बिजली रात सवा नौ बजे सामान्य हो पाई।