{"_id":"5d7bff2b8ebc3e014f25d4e5","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly376046668","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल की ओर जाने के लिए रास्तों की तलाश में भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल की ओर जाने के लिए रास्तों की तलाश में भटके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नैनीताल का सफर शुक्रवार शाम को आठ बजते ही मुसीबतों का सफर बन गया। रेलवे की ओर से तो बैरियर वन क्रॉसिंग को 14 घंटों के लिए बंद करने की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी गई थी लेकिन पुलिस की ओर से लोगों को मुश्किलों से बचाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया। ऐसे में जिन लोगों को नैनीताल रोड पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी नहीं थी, उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ीं। शहर के रास्तों के जानकार लोग तो रेलवे की न्यू मॉडल क़ॉलोनी के रास्ते निकल गए लेकिन दूसरे लोगों को भटकना पड़ा। मुख्य नाकों पर ऐसे लोगों को परेशानी से बचाने के लिए कहीं पुलिस भी तैनात नहीं की गई थी।
रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड पर बैरियर वन के पास डीजल शेड को जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए शुक्रवार शाम आठ बजे से शनिवार सुबह दस बजे तक बंद रखने की घोषणा की थी। आमतौर पर इस हाईवे पर हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन फिर भी पुलिस की ओर से लोगों को अलर्ट करने या ऐन क्रॉसिंग पर पहुंचने से पहले डायवर्ट करने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया। रेलवे ने तो शाम को आठ बजते ही अपनी घोषणा के मुताबिक क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए बंद कर दिया लेकिन इसी के साथ लोगों के मुश्किलें झेलने का भी क्रम शुरू हो गया। रोडवेज की बसें तो खैर इधर से नहीं निकलीं लेकिन ट्रक जैसे भारी वाहन नैनीताल रोड के थानों-चौकियों और पिकेट को पार करते हुए इक्कादुक्का तादाद में क्रॉसिंग तक पहुंच ही गए। इन वाहनों को क्रॉसिंग से ही वापस टर्न लेना पड़ा।
नैनीताल जाने वाले शहर के लोग तो रेलवे की न्यू मॉडल कॉलोनी के रास्तों पर होकर निकल गए लेकिन बाहर से आने वाले जिन लोगों को न नैनीताल रोड का क्रॉ़सिंग बंद होने की जानकारी थी और न शहर के रास्तों की, वे घंटों इधर-उधर भटकते रहे। उन्हें पूछ-पूछकर रेलवे की न्यू मॉडल कॉलोनी के रास्तों पर निकलना पड़ा। इसमें उनके घंटों खराब हो गए। देर रात तक यहां यही हालात बने रहे।
विज्ञापन
मिनी बाईपास पर सिर्फ एक पुलिस
वाले के सिर सारी जिम्मेदारी
रात करीब 12 अमर उजाला की टीम हालात का जायजा लेने निकली तो रेलवे की न्यू मॉडल कॉलोनी में बमचक मची हुई थी। हालांकि पुलिस इंतजाम के नाम पर कहीं कुछ नजर नहीं आया। काफी दूर मिनी बाईपास के मोड़ ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही और होमगार्ड तैनात दिखे। यहां नैनीताल रोड की ओर जाने वाले ट्रैफिक की इतनी ज्यादा भागदौड़ नहीं थी, लिहाजा ये दोनों भी आराम से खड़े हुए थे।
बस अड्डे पर लोग ढूंढते रहे
नैनीताल जाने वाली बस
नैनीताल रोड बंद होने की वजह से रोडवेज की बसों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। पुराने बस अड्डे पर नैनीताल जाने वाली बसें ही अपनी तय जगह पर खड़ी नहीं हुईं। अक्सर रोडवेज स्टैंड के बाहर खड़ी होने वाली डग्गामार जीपें भी गायब थीं। ऐसे में जिन यात्रियों को नैनीताल रूट बंद होने की जानकारी नहीं थी वे बसों की तलाश में परेशान होते रहे।
नैनीताल रोड पर बैरियर वन क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी तमाम लोगों को नहीं थी। इसी वजह से दूसरे शहरों के तमाम लोग शुक्रवार को भी नैनीताल दिशा की ओर जाने के लिए निकल पड़े। जब ये लोग पुराने बस अड्डे पहुंचे तो यहां उन्हें बस नहीं मिली। वहीं जाकर उन्हें पता चला कि रूट रात भर बंद रहेगा। लिहाजा तमाम यात्री रात भर परेशान होते रहे। इनमें ज्यादातर लोगों को भोजीपुरा, रिछा, बहेड़ी, लाल कुआं, हल्द्वानी और रुद्रपुर की ओर जाने के लिए बसों की तलाश थी।
बरेली-लालकुआं एक्सप्रेस जाने
के बाद स्टेशन पर भी सन्नाटा
सिटी स्टेशन से किच्छा के लिए बरेली-लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन रात 8:55 बजे चलती है। शुक्रवार की रात इस ट्रेन में अच्छी-खासी भीड़ थी। हालांकि समय से नैनीताल रोड बंद होने की जानकारी न होने की वजह से तमाम लोग इस ट्रेन का भी फायदा नहीं उठा पाए। इसके बाद नैनीताल की ओर जाने वाली दूसरी ट्रेन काठगोदाम एक्सप्रेस है जो सुबह 4:25 बजे चलती है। तीसरी ट्रेन लालकुआं पैसेंजर सुबह छह बजे जाती है। लालकुआं एक्सप्रेस के बाद दोनों ट्रेनों के समय में लंबा अंतराल होने की वजह से इस बीच स्टेशन पर सन्नाटा छाया रहा।
न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी में
रात भर लगता रहा जाम
नैनीताल रोड बंद होने के बाद दुपहिया और हल्के वाहनों के लिए न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी के रास्तों से गुजरना एकमात्र विकल्प रह गया। रात के करीब नौ बजे कॉलोनी के रोड नंबर एक से लेकर रोड नंबर सात तक पर ट्रैफिक बढ़ना शुरू हो गया। इस वजह से कई बार कॉलोनी के रास्तों पर जाम भी लगा। ट्रैफिक के शोर से भी कॉलोनी के लोग परेशान हो गए। रेलवे कॉलोनी में यूं तो ट्रैफिक पुलिस के साथ आरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए थे। लेकिन रात करीब 11 बजे जब अमर उजाला की टीम पहुंची तो यहां कोई नजर नहीं आया।