फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

डेलापीर चौराहे का नाम अभिनंदन चौक रखने की मांग ने पकड़ा जोर

Sun, 18 Aug 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। डेलापीर चौराहे का नाम अभिनंदन चौक रखने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व महानगर संयोजक विक्रम सिंह ने पूर्व सैनिकों के साथ इसको लेकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त से मिले पूर्व सैनिकों ने कहा डेलापीर चौराहे का नामकरण अभिनंदन वर्धमान के नाम पर होने का प्रस्ताव सुनकर उन लोगों को खुशी हुई है। ऐसा होना सभी सैनिकों के लिए गौरव की बात है। इसलिए सदन में इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पास कराने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने निवेदन किया है कि अगर डेलापीर चौराहे को लेकर कोई दिक्कत है तो किसी अन्य चौराहे का नाम अभिनंदन चौक किया जाए। इस दौरान जेपी त्रिवेदी, एसपी सिंह, बीपी मौर्य, कांता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed