{"_id":"5d3a14da8ebc3e6d206de3be","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3699993132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन बाद चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटवाया बृहस्पतिवार बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन बाद चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटवाया बृहस्पतिवार बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान सावन के चलते स्थगित कर दिया है। वहीं, नगर निगम की टीम ने सिविल लाइंस में बृहस्पति बाजार हटवाया। इस दौरान दुकानदारों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन टीम के जाने के बाद उन्होंने अपनी दुकानें बांसमंडी और आलमगिरीगंज वाली रोड पर सजा लीं।
नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान गंभीरता से नहीं चल पा रहा। कभी फोर्स नहीं मिलती है तो कभी कोई अन्य वजह सामने आ जाती है। पिछले दिनों कार्यकारिणी की बैठक में अतिक्रमण के मामले सामने आए थे। इसके बाद तय हुआ था कि अब अतिक्रमण हटाओ अभियान सावन बाद मेयर और नगर आयुक्त की अगुवाई में चलाया जाएगा।
वहीं जिला अस्पताल रोड का अतिक्रमण हटवाने के बाद बृहस्पतिवार को बृहस्पति बाजार की बारी आई। अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने गोल मार्केट और पंजाबी मार्केट के आसपास सड़क किनारे चारपाई पर दुकान सजाए बैठे फड़ व्यापारियों को हड़काकर हटा दिया। कुछ की चारपाई भी जब्त की गईं। उन्हें दोबारा दुकानें न लगाने की भी हिदायत दी। इसके बाद निगम की टीम जब चली गई तो इन दुकानदारों ने बांसमंडी और आलमगिरीगंज रोड पर दुकानें सजा लीं।