{"_id":"5d30dc888ebc3e6cb713c14c","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly369086970","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो ट्रिपिंग जोन- योगी जी आप कहते रहिए.. यहां सुनेगा कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो ट्रिपिंग जोन- योगी जी आप कहते रहिए.. यहां सुनेगा कौन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नाथों की नगरी बरेली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में नो ट्रिपिंग जोन घोषित किया गया था लेकिन फिर भी ट्रिपिंग ने यहां लोगों का बुरा हाल कर रखा है। सावन का महीना शुरू होने के बाद यह समस्या और बढ़ गई है। हल्की बारिश होते ही बिजली गुल हो रही है। ज्यादातर सबस्टेशनों पर हर दस मिनट में फाल्ट और शटडाउन की स्थिति सुबह से देर रात तक बनी हुई है। ट्रांसफर-पोस्टिंग में लगा स्टाफ इस पर ध्यान भी नहीं दे पा रहा है। दुर्गानगर में सुबह पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर धराशाई होने से आसपास इलाके में ‘ब्लैक आउट’ हो गया।
गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश के साथ बिजली सप्लाई बेपटरी हो गई। सुबह लोग घरों में दैनिक दिनचर्चा में लगे थे, इस बीच सुबह करीब पौने सात बजे से ट्रिपिंग शुरू हो गई। देर रात तक सभी इलाकों में फाल्ट और शटडाउन का दौर चलता रहा। सुबह सप्लाई बाधित होने से शहर में पेयजल व्यवस्था प्रभावित रही। यहां बता दें कि शहर में तीन एक्सईएन और एसडीओ बदले गए हैं। नए अफसर अब तक चार्ज नहीं ले पाए हैं। माना जा रहा है कि इसी के चलते शहर में सप्लाई अव्यवस्था शुरू हो गई है। इसके पीछे एक और बड़ा कारण नए अधिकारियों का क्षेत्र के बारे में जानकारी न होना भी है, जिसके चलते पूरे सिस्टम पर प्राइवेट कर्मी काबिज हो गए हैं। उनकी मनमानी का ही नतीजा है कि अवैध तरीके से हर दस मिनट में शटडाउन लिए जा रहे हैं।
ट्रांसफार्मर ठप
शहरी वितरण खंड चतुर्थ में नए एक्सईएन के आते ही दुर्र्गानगर उपकेंद्र पर पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर धराशाई हो गया। इससे दुर्गानगर और आसपास इलाकों में बिजली सप्लाई गुल हो गई। ट्रांसफार्मर बड़ा होने के कारण इसे बदलना आसान नहीं है, वैकल्पिक लाइनों से प्रभावित इलाकों में सप्लाई देने की कवायद देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
यहां रही ज्यादा समस्या
पुराना शहर, किला, केलाबाग, इज्जतनगर, सुभाषनगर, पीलीभीत बाईपास, रामवाटिका, सिंधुनगर, श्यामगंज, कालीबाड़ी, बिहारीपुर, बमनपुरी, माधोबाड़ी, नई बस्ती, सिकलापुर, सनसिटी, संजयनगर आदि इलाकों में दिन भर अव्यवस्था बनी रही।