फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

कांवड़ यात्रा- कमिश्नर और डीएम के आदेश बेकार, अब तक नहीं भरे गए सड़क के गड्ढे

Tue, 16 Jul 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। कमिश्नर और डीएम के आदेश के बावजूद कांवड़ यात्रा शुरू होने को लेकर पीडब्ल्यूडी ने अब तक सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू नहीं किया है, जबकि बुधवार को सावन शुरू होने के साथ ही सड़कों पर कांवड़ियों का हुजूम निकलना शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि बारिश और जलभराव से पैच वर्क शुरू कराने में दिक्कत आ रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के गुजरने वाले रूट का निरीक्षण तो किया, लेकिन अभी सड़कों पर पानी भरा होने से पैच लगाने का काम शुरू करने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन

जून में ही सड़कों के गड्ढों को भरने का काम पूरा किए जाना था, लेकिन न तो पीडब्ल्यूडी ने पैच वर्क समय से शुरू कराया न ही जिला प्रशासन ने ही शिकंजा कसा। कांवड़ यात्रा शुरू होने के ऐन वक्त पहले पिछले सप्ताह कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पैच वर्क कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अब तक सड़कों के गड्ढे भरने को लेकर सुध नहीं ली। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि शासन से समय पर बजट रिलीज नहीं हुआ। जून के आखिर में रकम मिली भी, जो नाकाफी थी। प्रत्येक डिवीजन के पास अभी 10 से 15 लाख रुपये ही हैं। अब बारिश शुरू हो चुकी है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने के कारण पैचवर्क संभव नहीं।
विज्ञापन


कांवर यात्रा शुरू होने के पहले जलनिगम ने खोद डालीं सड़कें
बारिश से इस बार भी कुदेशिया से किला तक रोड कई जगह खराब हो गई है। यहां हार्टमन ओवरब्रिज, पेठेे वाली दुकानों के पास सहित कई जगहों पर पानी भर जाने से गड्ढे हो गए हैं। किला ओवरब्रिज के पास भी सर्विस लेन जगह-जगह खराब है। किला से चौपुला के बीच सिटी रेलवे गोदाम के पास फिर से गड्ढे होने लगे है। यहां पिछले साल भी जलभराव से रोड काफी टूट गया था। एक्सीडेंट से कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ चुकी है। उधर, सेटेलाइट से श्यामगंज के बीच भी जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के लिए भी सड़कें खोद डाली हैं। श्यामगंज की सर्विस लेन भी पूरी तरह टूट चुकी है। लाल फाटक से रामगंगा की तरफ जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे हो गए हैं। ईसाईयों की पुलिया से खुर्रम गौंटिया रोड को भी जल निगम ने खोद डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी को सड़कों को ठीक करने के लिए आदेश दिए हैं। इसकी क्या हालत है, मंगलवार को इसका निरीक्षण करने जाएंगे। अगर पैच वर्क अब तक नहीं शुरू हुए है तो यह गंभीर है।

-रणवीर प्रसाद, कमिश्नर

पैच वर्क के लिए सड़कों का निरीक्षण किया है। बारिश और जलभराव से कोलतार से पैच बनाना संभव नहीं है। इसलिए रेता, बजरी मिलाकर गड्ढे भरने की कोशिश की जाएगी।
-वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (भवन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed