{"_id":"6053a2f58ebc3e8ca31ac39a","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly441077767","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के पति को अपमानित करने वाले सीओ का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के पति को अपमानित करने वाले सीओ का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व प्रधान के पति की नाक पुजारी के पैरों में रगड़वाने के मामले में फंसे पुलिस उपाधीक्षक विनीत सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें सीबीसीआईडी भेज दिया गया है। उनके स्थान पर प्रशांत कुमार सिंह को पीलीभीत भेजा गया है। प्रशांत सिंह अभी तक अलीगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे। इस मामले में सांसद वरुण गांधी ने भी सीओ पर कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र लिखा था।
दस मार्च को सीओ बीसलपुर विनीत सिंह बिलसंडा के मड़ानाथ मंदिर गए थे। वहां पुजारी गुड्डू ने पूर्व प्रधान के पति संजीव अवस्थी पर मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कराने और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने का आरोप लगाया था। संजीव का आरोप था कि सीओ ने उनकी नाक पुजारी के पैरों पर रगड़वा कर अपमानित किया। हालांकि सीओ सिर्फ चेतावनी देने की बात कह रहे थे। संजीव ने इसकी शिकायत उसी दिन बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा से की। विधायक ने शिकायत फोन पर शासन से की थी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई। एसपी ने उसी रात एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को जांच के लिए गांव भेजा था। एएसपी की जांच रिपोर्ट एडीजी बरेली को भेज दी गई थी। तभी सीओ को सर्किल से हटाकर एसपी कार्यालय से अटैच कर दिया गया था।
इधर, सीओ विवाद में घिरने के बाद से ही छुट्टी पर चले गए थे। शासन ने एडीजी की रिपोर्ट पर विनीत सिंह को सीबीसीआईडी लखनऊ भेज दिया है। वहीं पूर्व प्रधान पति संजीव अवस्थी ने कहा कि सीओ का पहले सर्किल से हटना और अब जिले से बाहर जाना मेरे लिए न्याय है। मगर जब तक सीओ का निलंबन नहीं हो जाता, संघर्ष जारी रहेगा।