{"_id":"5e2c36ef8ebc3e7d67114516","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3933562172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा की सफाई करने आई मशीनें बनीं शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा की सफाई करने आई मशीनें बनीं शोपीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। सालों से शारदा नदी के बरसात के दौरान कटान करने की वजह से किसानों की भूमि के साथ ही उनके घरों का भी नामोनिशान मिट जाता है। नदी की सफाई करने आईं पोकलैंड मशीनें वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण शोपीस बनी खड़ी हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
हर साल बाढ़ के कारण यहां ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले काफी समय से कटान करके शारदा नदी जनपद पीलीभीत के थाना हजारा के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही हजारा के कई घरों को अपने आगोश में लेकर उनका वजूद मिटा चुकी है। अब राहुल नगर की आबादी को मिटाने पर शारदा नदी निशाना लगाए हैं। बाढ़ खंड बचाव कार्य के लगातार प्रयास कर रही है लेकिन वह नाकाफी साबित हुए। जबकि टेक्निकल विभाग ने शारदा के जलस्तर में कमी होने के दौरान उसे गहरा करने का प्रस्ताव बनाया था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद शारदा नदी के धनारा घाट पर आधा दर्जन पोकलैंड मशीनें खुदाई करने के लिए आ गईं हैं। लेकिन वन विभाग संपूर्णानगर के खुदाई पर रोक लगाने के कारण यह मशीनें बीते पांच दिनों से हजारा में सड़क के किनारे शोपीस बनी खड़ी हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।