{"_id":"5e2205078ebc3e4b3f5c17ad","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3923697141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज के नीचे भरा पानी, गार्डर रखने का काम टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज के नीचे भरा पानी, गार्डर रखने का काम टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम साफ होने के बाद फिर लिया जाएगा ब्लॉक
बरेली। बारिश की वजह से आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का काम अगले ब्लॉक लेने तक टल गया है। मौसम साफ होने के बाद ही इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारी ब्लॉक की अनुमति लेंगे, जिसके बाद बाकी के गार्डर रखे जाएंगे।
दो दिन बारिश होने की वजह से 17 जनवरी को आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर नहीं रखे गए। कीचड़ होने की वजह से क्रेन नहीं चल सकी। यही स्थिति 15 जनवरी को भी हुई थी। एक गार्डर रखने के बाद पानी बरसने के कारण काम बीत में ही रोक दिया गया था। बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार दिन में बारिश होने की वजह से ओवरब्रिज के नीचे पानी भर गया, जिससे गार्डर नहीं रखे गए।
यहां बता दें कि रेलवे के अधिकारियों ने 18 जनवरी को सुबह पांच बजे ब्लॉक लिया था। अब ब्लॉक के लिए फिर से अनुमति पत्र भेजा जाएगा, जिसके बाद गार्डर रखे जाएंगे। फिलहाल, अभी ब्लॉक की तिथि तय नहीं हुई है। गौरतलब है कि आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का काम नौ जनवरी से शुरू हुआ था। 17 जनवरी तक दस गार्डर रखे जाने थे, जिसके बाद ओवरब्रिज का काम शुरू होना था। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से काम टल गया है। अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।