फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

डेलापीर सब्जी मंडी करेंगे बंद.. कमाई के लिए अफवाह फैलाई

Fri, 20 Dec 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बरेली। नागरिकता कानून के विरोध में डेलापीर सब्जी मंडी बंद रखने की अफवाहें बुधवार से ही फैलाई जा रही थीं। गुरुवार सुबह भी करीब 10 बजे अफवाह फैली कि दोपहर से मंडी गेट बंद कर दिए जाएंगे और फिर शुक्रवार तक मंडी में कारोबार नहीं होगा। इसके बाद मंडी परिसर में फड़ों पर एकाएक सब्जियों के भाव बढ़ा दिए गए। इस शरारत की जानकारी मिलने के बाद मंडी परिषद सचिव ने चेतावनी जारी कर दी कि बगैर अनुमति आढ़त और कारोबार बंद कराने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह 10 बजे अचानक नियोजित तरीके से अफवाह फैलाई गई कि मंडी कारोबार दोपहर से बंद हो जाएगा जो शुक्रवार को भी बंद रहेगा। जरूरत होने पर बंदी आगे भी बढ़ाई जा सकती है। इस अफवाह से मंडी में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। फड़ वालों ने सब्जियों की 50 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ा दीं। नया आलू नया 18-20 रुपये प्रति किलो से 30 रुपये तक पहुंच गया। प्याज भी 80-90 रुपये प्रति किलो बेचा गया। मटर, टमाटर के दाम भी करीब 25 प्रतिशत तक ज्यादा वसूले गए।
विज्ञापन

अफवाहों के बीच गुरुवार शाम थोक कारोबार नहीं हुआ। आढ़ती दोपहर बाद प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। बरेली मंडी से करीब 60 शहरों और उपनगरों को सब्जी सप्लाई होती है। गुरुवार शाम तीन-चार गाड़ियां ही भेजी जा सकीं। तमाम कारोबारी साफ करने में जुटे रहे कि बंदी की कोई योजना नहीं है। उनका कहना था कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों से सब्जी बरेली आती है जो तीन-चार दिन में यहां पहुंच पाती हैं। ऐसी स्थिति में अगर कारोबार बंद ही रखना था तो कम से कम पांच दिन पहले बताना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति मंडी बंद करना गैरकानूनी है। जबरन कारोबार बंद कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। शरारती तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है। - अनिल कुमार, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed