{"_id":"5df7c8638ebc3e879e199456","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly388300514","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में फर्श के बजाय बिछेंगी टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में फर्श के बजाय बिछेंगी टाइल्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों को चमकाने की चल रही कवायद में अब परिषदीय स्कूलों में पक्की फर्श के बजाय चमचमाती टाइल्स बिछाने के निर्देश डीएम नितीश कुमार ने दिए हैं। सर्व शिक्षा अभियान-सब पढ़ें सब बढ़ें के तहत पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। टाइल्स बिछाने का काम जिला पंचायत राज विभाग ग्राम निधि के बजट से कराएगा।
सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कायाकल्प योजना से संतृप्त होने वाले स्कूलों में बेहतर कार्य कराने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। इसी क्रम में अब डीएम ने स्कूलों को संवारने के लिए सिर्फ बाउंड्रीवाल निर्माण, रंगाई पुताई के अलावा अच्छी क्वालिटी के टाइल्स लगाने के कार्य को मंजूरी दी है। बताया कि कंपोजिट ग्रांट का बजट भी आ गया है। इस बजट से स्कूलों में रंगाई पुताई कराने का काम कराया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों में होने वाले सभी कार्य मनरेगा के जरिए कराए जाएंगे। इसमें बाउंड्री वाल का निर्माण करने, शौचालय दुरुस्त कराने, टंकी निर्माण, इंटरलॉकिग कराने, रैंप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती के बाद बरेली प्रदेश में दूसरा ऐसा जिला बन जाएगा, जहां के स्कूलों में टाइल्स बिछाई जाएगी।